Nykaa Q2 Financial Results: एफएसएन ई-कॉमर्स (
कितनी हुई इनकम
जुलाई-सितंबर तिमाही में एफएसएन ई-कॉमर्स की इनकम 22 फीसदी बढ़कर 1,507 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 1,231 करोड़ रुपये थी। इस साल फेस्टिव सीजन थोड़ा देर से शुरू हुआ है, मगर इसके बावजूद कंपनी की इनकम में अच्छी ग्रोथ हुई।
13 नए स्टोर की शुरुआत
कंपनी लगातार नए रिटेल स्टोर खोल रही है। जुलाई-सितंबर तिमाही में इसने 13 नए स्टोर खोले। इससे सितंबर 2023 तक कंपनी के कुल स्टोरों की संख्या 165 हो गई। रिटेल बिजनेस अब कुल बीपीसी जीएमवी का 8% है।
ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट में ग्रोथ
जुलाई-सितंबर तिमाही में नायका की ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (जीएमवी) सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़कर 2,943 करोड़ रुपये हो गई। रिटेल बिजनेस की ओवरऑल ब्यूटी और पर्सनल केयर जीएमवी में हिस्सेदारी 8 फीसदी हो गई।
नए बिजनेस में ग्रोथ
कंपनी के नए बिजनेसों में, जिसमें नायका द्वारा शुरू किया सुपरस्टोर भी शामिल है, तिमाही के दौरान 98.6 करोड़ रुपये की नेट सेल्स वैल्यू देखी गई, जो सालाना आधार पर 105% की ग्रोथ है। एफएसएन ई-कॉमर्स की मार्केट कैपिटल इस समय 42,080.55 करोड़ रु है। फाल्गुनी नायर ने मल्टी-ब्रांड ओमनीचैनल ब्यूटी-फोकस्ड रिटेल बिजनेस बनाने के नजरिए से 2012 में नायका की शुरुआत की थी।
