बिजनेस

NTPC: एनटीपीसी का बिजली उत्पादन चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में बढ़कर 219.94 अरब यूनिट पर पहुंचा

NTPC's electricity production: एनटीपीसी देश में बिजली की जरूरत का 25 प्रतिशत योगदान देती है। कंपनी तापीय, जलविद्युत, सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा संयंत्रों के साथ देश में भरोसेमंद, सस्ती और टिकाऊ बिजली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। एनटीपीसी के कोयला आधारित बिजलीघरों में क्षमता उपयोग (पीएलएफ) इस साल अप्रैल-सितंबर अवधि में 76.3 प्रतिशत रहा।

Image

एनटीपीसी।

Photo : Times Now Digital

NTPCs electricity production: देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी एनटीपीसी लि. का विद्युत उत्पादन वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 3.91 प्रतिशत बढ़कर 219.94 अरब यूनिट रहा। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि एनटीपीसी के कोयला आधारित बिजलीघरों में क्षमता उपयोग (पीएलएफ) इस साल अप्रैल-सितंबर अवधि में 76.3 प्रतिशत रहा।

एनटीपीसी ने देश में बिजली की मांग में लगातार हो रही वृद्धि के बीच भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए अपने बिजली उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की है। एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी है।

देश में बिजली की जरूरत का 25 प्रतिशत योगदान देती है। बयान के अनुसार कंपनी तापीय, जलविद्युत, सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा संयंत्रों के साथ देश में भरोसेमंद, सस्ती और टिकाऊ बिजली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article