बिजनेस

NTPC Share Target: एनटीपीसी ने एक साल में कर दिया पैसा डबल, BUY करें या SELL, जानें ब्रोकरेज फर्म की सलाह

NTPC Share Target: ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने एनटीपीसी के स्टॉक के लिए सेल रेटिंग दी है। जब स्टॉक 351 रुपये प्रति शेयर के मार्केट प्राइस पर कारोबार कर रहा था, तो ब्रोकरेज ने निवेशकों को स्टॉक बेचने की सलाह दी।

Image

एनटीपीसी ने कर दिया पैसा डबल

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • NTPC ने दिया तगड़ा रिटर्न
  • साल भर में दिया 107 फीसदी रिटर्न
  • आगे है सेल की सलाह

NTPC Share Target: शुक्रवार को एनटीपीसी का शेयर बीएसई पर 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 350.90 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि पिछले एक साल में एनटीपीसी के शेयर ने शानदार रिटर्न दिया है। इसके शेयर ने बीते एक साल में निवेशकों को 107.02 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है। अब ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने पब्लिक सेक्टर की इस कंपनी के शेयर पर सलाह दी है। इसने स्टॉक के लिए SELL रेटिंग दी है।

ये भी पढ़ें -

कितना बताया है फेयर प्राइस

ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने एनटीपीसी के स्टॉक के लिए सेल रेटिंग दी है। जब स्टॉक 351 रुपये प्रति शेयर के मार्केट प्राइस पर कारोबार कर रहा था, तो ब्रोकरेज ने निवेशकों को स्टॉक बेचने की सलाह दी। 19 अप्रैल को ब्रोकरेज की रिपोर्ट के अनुसार स्टॉक का फेयर प्राइस 270 रुपये है, जबकि इस समय शेयर का मार्केट प्राइस 351 रु है।

एनटीपीसी ने कब-कब दिया डिविडेंड

2024 में फरवरी महीने में एनटीपीसी ने प्रति शेयर 2.25 रुपये का डिविडेंड दिया था। उससे पहले 2023 में, कंपनी ने तीन मौकों पर डिविडेंड का भुगतान किया। एक बार नवंबर 2023 में 2.25 रुपये प्रति शेयर का, अगस्त 2023 में 3 रुपये प्रति शेयर का और एक बार फरवरी 2023 में 4.25 रुपये प्रति शेयर का।

2022 में कंपनी ने दो मौकों पर डिविडेंड का भुगतान किया, एक बार 3 रुपये प्रति शेयर का और एक बार फरवरी में 4 रुपये प्रति शेयर का। 2021 में, कंपनी ने दो मौकों पर डिविडेंड का भुगतान किया। एक बार सितंबर में 3.15 रुपये प्रति शेयर का और एक बार फरवरी में 3 रुपये प्रति शेयर का।

2020 में, कंपनी ने दो मौकों पर डिविडेंड का भुगतान किया, एक बार अगस्त में 2.65 रुपये प्रति शेयर और एक बार मार्च में 0.5 रुपये प्रति शेयर। 2019 में, कंपनी ने दो मौकों पर डिविडेंड का भुगतान किया, एक बार अगस्त में 2.5 रुपये प्रति शेयर का और एक बार फरवरी के महीने में 3.58 रुपये प्रति शेयर का।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article