बिजनेस

Canara Bank: केनरा बैंक करने जा रहा स्टॉक स्प्लिट, 15 मई है रिकॉर्ड डेट, 1 शेयर के हो जाएंगे 5 शेयर

Canara Bank Stock Split: स्टॉक स्प्लिट से कंपनी के शेयर का मार्केट प्राइस भी उसी अनुपात में बंट जाता है, जिस अनुपात में वो शेयर बांटती है। जैसे कि शुक्रवार को केनरा बैंक का शेयर बीएसई पर 4.85 रु या 0.83 फीसदी की कमजोरी के साथ 578.70 रु पर बंद हुआ।

Image

केनरा बैंक करेगा स्टॉक स्प्लिट

KEY HIGHLIGHTS
  • केनरा बैंक करेगा स्टॉक स्प्लिट
  • 15 मई है रिकॉर्ड डेट
  • 1 शेयर के हो जाएंगे 5 शेयर

Canara Bank Stock Split: सरकारी बैंक केनरा बैंक ने अपने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 15 मई तय की है। बैंक के शेयरों को 1:5 के अनुपात में स्प्लिट (टुकड़े) किया जाएगा, जिसके जरिए बैंक का हर 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक इक्विटी शेयर 2 रु फेस वैल्यू वाले 5 इक्विटी शेयरों में बांट दिया जाएगा। बैंक के बोर्ड ने शेयरों की लिक्विडिटी में सुधार करने और शेयरों को रिटेल निवेशकों के लिए अधिक अफॉर्डेबल बनाने के लिए स्टॉक स्प्लिट प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। आमतौर पर, स्टॉक स्प्लिट के जरिए रिटेल निवेशकों के लिए शेयरों में कारोबार को आसान बनाया जाता है।

ये भी पढ़ें -

स्टॉक स्प्लिट का शेयर के मार्केट प्राइस पर असर

स्टॉक स्प्लिट से कंपनी के शेयर का मार्केट प्राइस भी उसी अनुपात में बंट जाता है, जिस अनुपात में वो शेयर बांटती है। जैसे कि शुक्रवार को केनरा बैंक का शेयर बीएसई पर 4.85 रु या 0.83 फीसदी की कमजोरी के साथ 578.70 रु पर बंद हुआ।

स्टॉक स्प्लिट होने पर मौजूदा शेयर भाव के आधार पर केनरा बैंक का मार्केट प्राइस 115.74 रु रह जाएगा। केनरा बैंक का शेयर पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 5.83 फीसदी गिरा है, जबकि एक महीने में शेयर ने सिर्फ 2.65 फीसदी फायदा कराया है।

रिटेल लोन देने में बरती सावधानी

इससे पहले क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने केनरा बैंक के लिए 'बीबीबी-' रेटिंग तय की थी और कहा था कि इसके लिए आउटलुक स्थिर है। फिच के अनुसार कृषि और कॉर्पोरेट क्षेत्रों में लोन ग्रोथ के पटरी पर लौटने से बैंक ने बैलेंस्ड अप्रोच बनाए रखी है। मगर इसने अन्य बैंकों की तुलना में रिटेल लोन देने में कुछ सावधानी बरती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article