बिजनेस

NSE IPO: NSE लाएगा IPO ! मार्केट रेगुलेटर SEBI के इस फैसले से हुआ रास्ता साफ

NSE IPO Plan: सेबी की मौजूदा चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के नेतृत्व में सेबी के नए मैनेजमेंट ने, जो खुद भी हितों के टकराव सहित कई आरोपों के घेरे में है, कहा है कि NSE के मामले में पर्याप्त सबूत नहीं हैं। इसलिए मामले को बंद कर दिया गया है।

Image

एनएसई लाएगा आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • SEBI से मिली NSE को राहत
  • अब एक्सचेंज ला सकेगा IPO
  • तैयारी हुई शुरू

NSE IPO Plan: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने स्टॉक एक्सचेंज NSE और इसके मैनेजमेंट के पुराने लोगों, जिसमें सीईओ चित्रा रामकृष्ण और चेयरमैन रवि नारायण शामिल हैं, के खिलाफ कथित मिलीभगत और अनुचित ट्रेड प्रेक्टिस मामले को खुद ही खारिज कर दिया है। इससे देश के सबसे बड़े एक्सचेंज के लिए प्राइमरी शेयर सेल (IPO) की योजना को फिर से शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है, जो 2016 से रुका हुआ था। यानी अब NSE अपना आईपीओ ला सकेगा।

ये भी पढ़ें -

सबूतों का है अभाव

सेबी की मौजूदा चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के नेतृत्व में सेबी के नए मैनेजमेंट ने, जो खुद भी हितों के टकराव सहित कई आरोपों के घेरे में है, कहा है कि NSE के मामले में पर्याप्त सबूत नहीं हैं। इसलिए मामले को बंद कर दिया गया है।

इस साल की शुरुआत में, सेबी ने को-लोकेशन मामले में एनएसई द्वारा किए गए सेटलमेंट आवेदन को खारिज कर दिया था।

IPO लाने का रास्ता साफ

सेबी के नए कदम से एनएसई की आईपीओ योजनाओं की राह में एक बड़ी बाधा को दूर हो गई है, जो को-लोकेशन विवाद के बाद पटरी से उतर गई थी। पिछले महीने, एनएसई ने अपने लंबे समय से अटके आईपीओ की प्रोसेस को फिर से शुरू किया और सेबी से NOC के लिए आवेदन किया।

क्या था पूरा मामला

को-लोकेशन घोटाला कुछ ब्रोकरों को एनएसई के सिस्टम, डेटा और ट्रेडिंग सुविधाओं तक एक्सेस देकर अनुचित लाभ प्राप्त करने से संबंधित है। यह मामला 2015 में शुरू हुआ था और इसमें कई जांच शामिल थीं। तीन व्हिसलब्लोअर ने सेबी से शिकायत की थी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी संभावित IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article