वहीं मई में एक किलो केसर का थोक रेट 3.5-3.6 लाख रु हो गया था। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव से ईरान से आने वाले केसर की सप्लाई घट गई थी।
इसीलिए भारतीय केसर की कीमत 4.95 लाख रु प्रति किलो तक बढ़ गई। दरअसल ईरान दुनिया में केसर का सबसे बड़ा उत्पादक है।
वहीं पाकिस्तान में एक ग्राम केसर का रेट करीब 700-870 पाकिस्तानी रु (PKR) है। इस तरह पाकिस्तान में एक किलो केसर का रेट हुआ 700000-870000 PKR।
700000 PKR भारतीय करेंसी में 2.11 लाख रु और 8.70 लाख PKR 2.62 लाख रु बनते हैं। यानी भारत के मुकाबले पाकिस्तान में केसर सस्ता है।
भारत में केसर का सालाना उत्पादन 6-7 टन रहता है। कश्मीर ईरान के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा केसर उत्पादक क्षेत्र है।
बात करें पाकिस्तान की तो वहां केसर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के सूखे तापमान वाले वन क्षेत्रों में उगाया जाता है।