बिजनेस

Cellecor Gadgets: एनएसई लिस्टेड कंपनी सेलेकोर गैजेट्स ने NCD सीरीज RX4 का पूरा भुगतान किया, शेयरों में 3 फीसदी का दिखा उछाल

Consumer electronics stock news : सेलेकोर गैजेट्स लिमिटेड ने सीरीज RX4 के तहत अपने ₹3.10 करोड़ के सभी नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स का भुगतान कर दिया है। कंपनी ने FY25 में 105% राजस्व वृद्धि और 92% मुनाफे में बढ़ोतरी दर्ज की है।

Image

NCD भुगतान के बाद शेयरों में हलचल! जानिए सेलेकोर का अगला बड़ा कदम

Photo : iStock

Consumer electronics stock news : घरेलू कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सेलेकोर गैजेट्स लिमिटेड (Cellecor Gadgets Limited) ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए जानकारी दी है कि उसने अपनी सीरीज RX4 के सभी नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) का पूरा भुगतान कर दिया है। कंपनी ने कुल 310 डिबेंचर्स का भुगतान किया है, जिनका प्रत्येक मूल्य ₹1 लाख था, और कुल राशि ₹3.10 करोड़ रही।

सेलेकोर गैजेट्स ने हाल ही में अपने FY25 के वित्तीय नतीजे भी जारी किए हैं, जिसमें कंपनी ने सालाना आधार पर 105% की राजस्व वृद्धि दर्ज की है, जो ₹500.45 करोड़ से बढ़कर ₹1,025.95 करोड़ हो गई। वहीं, नेट प्रॉफिट में भी 92% की बढ़त देखी गई, जो अब ₹30.90 करोड़ पर पहुँच गई है।

बढ़ रहा सेलेकोर का कारोबार

सेलेकोर ने हाल ही में Zepto के साथ साझेदारी की है ताकि उपभोक्ता उनके उत्पादों को त्वरित डिलीवरी के माध्यम से आसानी से खरीद सकें। रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे ब्लू-चिप स्टॉक्स में रैली के चलते इस बीच, सोमवार को शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने तेजी देखने को मिली। Cellecor Gadgets का शेयर आज 48.20 रुपये पर बंद हुआ। इसमें 3.88 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article