बिजनेस

NSE Holiday: महावीर जयंती पर आज शेयर मार्केट खुला या बंद, अप्रैल में कितने दिन बंद रहेगा बाजार

Mahavir Jayanti 2026 Stock Market Holiday: आज 31 मार्च, 2026 को महावीर जयंती के अवसर शेयर बाजार खुला है या बंद इसे लेकर निवेशकों के बीच कंफ्यूजन है। क्योंकि आज पूरी दुनिया के बाजार खुले हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी में भी कारोबार चल रहा है। NSE Holiday List यहां चेक करें।

Image

अप्रैल में वीकेंड के अलावा 2 दिन रहेगा आधिकारिक अवकाश

Mahavir Jayanti 2026 Stock Market Holiday: शेयर बाजार के निवेशकों के बीच यह कन्फ्यूजन बना हुआ है कि आज 31 मार्च को भारतीय शेयर बाजार खुला है या बंद। क्योंकि, ग्लोबल मार्केट्स में कारोबार चल रहा है। यहां तक कि गिफ्ट निफ्टी में भी कारोबार चल रहा है। बहरहाल, यहां निवेशकों को बता दें कि 31 मार्च को महावीर जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग बंद है। यानी आज के दिन NSE-BSE के साथ ही सभी डिपॉजिटरी भी बंद रहेंगी।

क्या महावीर जयंती पर NSE-BSE बंद रहेंगे ?

भारतीय शेयर बाजार के आधिकारिक एक्सचेंज BSE और NSE की तरफ से जारी एक्सचेंज हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक 31 मार्च, 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। यानी शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा। अक्सर निवेशकों के बीच ट्रेडिंग और सैटलमेंट होलिडे को लेकर भी कन्फ्यूजन रहता है। यहां बता दें कि जब ट्रेडिंग हॉलिडे रहता है, तो सैटलमेंट हॉलिडे भी साथ ही रहता है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि ट्रेंडिंग होती रहती है, लेकिन सैटलमेंट हॉलिडे रहता है। लेकिन, जब भी ट्रेडिंग हॉलिडे रहता है, तो CDSL और NSDL दोनों बंद ही रहते हैं।

क्या 1 अप्रैल को खुलेगा शेयर बाजार?

शेयर मार्केट कैलेंडर के हिसाब से बुधवार 1 अप्रैल, 2026 को शेयर बाजार में सामान्य कारोबार होना है। लिहाजा, NSE और BSE 1 अप्रैल को दोनों ही खुले रहेंगे और बाजार में सामान्य कारोबार होगा।

क्या कमोडिटी ट्रेडिंग भी रहेगी बंद?

महावीर जयंती के चलते जहां 31 मार्च को शेयर बाजार यानी NSE-BSE में पूरे दिन की छुट्टी है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कमोडिटी ट्रेडर्स के लिए आंशिक अवकाश रहेगा। MCX की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक MCX पर कमोडिटी मार्केट सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ट्रेडिंग बंद रहेगी। इसके बाद शाम को 5:00 बजे से रात 11:55 बजे तक ट्रेडिंग सामान्य रूप से जारी रहेगी।

अप्रैल में कितने दिन बंद रहेगा बाजार?

अप्रैल के पहले सप्ताह में 3 अप्रैल, 2026 को को गुड फ्राइडे का अवकाश रहेगा, जिसके चलते बाजार बंद रहेगा। इसके बाद 4 और 5 अप्रैल को वीकेंड है। इस तरह अप्रैल के पहले सप्ताह में शेयर बाजार में लगातार तीन दिन की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती का भी अवकाश रहेगा। इस तरह अप्रैल में दो हॉलिडे हैं। इसके अलावा सामान्य रूप से कारोबार चलेगा।

तारीखदिनविवरण
03-अप्रैल-2026शुक्रवारगुड फ्राइडे
14-अप्रैल-2026मंगलवारडॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती
01-मई-2026शुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
28-मई-2026गुरुवारबकरीद
26-जून-2026शुक्रवारमुहर्रम
14-सितंबर-2026सोमवारगणेश चतुर्थी
02-अक्टूबर-2026शुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
20-अक्टूबर-2026मंगलवारदशहरा
10-नवंबर-2026मंगलवारदिवाली-बलिप्रतिपदा
24-नवंबर-2026मंगलवारप्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
25-दिसंबर-2026शुक्रवारक्रिसमस
Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article