बिजनेस

Covid-19 वैक्सीन बनाकर मशहूर हुई थी ये कंपनी,अब 25 फीसदी कर्मचारियों की करेगी छंटनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2023, 01:57 PM IST

Novavax layoffs: पूरी दुनिया में कंपनी के 1992 फुल टाइम कर्मचारी हैं। कंपनी खर्च में कटौती के लिए अपने रिसर्च और कॉमर्शियल खर्च में 20-25 फीसदी की कटौतरी करने की तैयारी कर ली है। कंपनी पहली तिमाही में करीब 29 करोड़ डॉलर का घाटा हुआ है।

Image

नोवावैक्स में होगी छंटनी

Novavax layoffs: टेक और IT सेक्टर की आंच अब फॉर्मा सेक्टर पर पहुंचती दिख रही है। अमेरिकी बॉयोटेक कंपनी Novavax ने छंटनी का ऐलान कर दिया है। कंपनी दुनिया भर में अपने 25 फीसदी कर्मचारियों को पिंक स्लिप देने जा रही है। कंपनी इस समय कैश संकट का सामना कर रही है। और इससे निपटने के लिए छंटनी के साथ अपने रिसर्च और कॉमर्शियल खर्च में भी बड़ी कटौती करेगी। कंपनी कोविड-19 से बचने के लिए Novavax वैक्सीन लांच किया था।

करीब 500 कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

रायटर्स के मुताबिक कंपनी के इस फैसले से दुनिया भर में 498 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। पूरी दुनिया में कंपनी के 1992 फुल टाइम कर्मचारी हैं। कंपनी खर्च में कटौती के लिए अपने रिसर्च और कॉमर्शियल खर्च में 20-25 फीसदी की कटौतरी करने की तैयारी कर ली है। कंपनी पहली तिमाही में करीब 29 करोड़ डॉलर का घाटा हुआ है। जबकि पिछले इसी अवधि में कंपनी को करीब 20 करोड़ डॉलर का मुनाफा हुआ था।

कंपनी को नई वैक्सीन से उम्मीद

कंपनी की हालत किस तरह खराब है, उसे इससे समझा जा सकता है कि दिसंबर 2022 में उसके पास 130 करोड़ डॉलर कैश था। वह गिरकर पहली तिमाही में 63.7 करोड़ डॉलर पर आ गया है। अब कंपनी को नई वैक्सीन से उम्मीद है। वह कोविड और फ्लू से निपटने वाली कम्बाइन्ड वैक्सीन लाने जा रही है। उसे उम्मीद है कि इसके जरिए उसकी कमाई में बढ़ोतरी होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article