बिजनेस

नोट कर लें ये तारीख डिफेंस की महारत्न कंपनी देने वाली है 300 फीसदी का डिविडेंड

कंपनी की फाइलिंग के मुताबिक, इस डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 21 अगस्त 2025 (गुरुवार) तय की गई है। यानी इस दिन तक जिन निवेशकों के पास HAL के शेयर होंगे, वही डिविडेंड पाने के हकदार बनेंगे। AGM में मंजूरी मिलने के 30 दिनों के भीतर निवेशकों के खाते में पैसे आ जाएंगे। अनुमान है कि सितंबर तक डिविडेंड मिल जाएगा।

Image

HAL Dividend (Pic Credit: Canva)

डिफेंस सेक्टर की महारत्न कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने 15 रुपये प्रति शेयर यानी 300% का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। यह डिविडेंड 5 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर मिलेगा।

कंपनी की फाइलिंग के मुताबिक, इस डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 21 अगस्त 2025 (गुरुवार) तय की गई है। यानी इस दिन तक जिन निवेशकों के पास HAL के शेयर होंगे, वही डिविडेंड पाने के हकदार बनेंगे। AGM में मंजूरी मिलने के 30 दिनों के भीतर निवेशकों के खाते में पैसे आ जाएंगे। अनुमान है कि सितंबर तक डिविडेंड मिल जाएगा।

HAL का डिविडेंड रिकॉर्ड

HAL डिविडेंड देने के मामले में हमेशा आगे रही है। फरवरी 2025 में कंपनी ने 25 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था। साल 2024 में दो बार डिविडेंड घोषित हुआ था फरवरी में 22 रुपये और अगस्त में 13 रुपये। 2023 में कंपनी ने कुल 35 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।

स्टॉक स्प्लिट का फायदा

2023 में डिविडेंड के बाद HAL ने अपने शेयरों का 1:1 स्टॉक स्प्लिट किया था। इससे फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 5 रुपये कर दी गई। इस बदलाव से निवेशकों के लिए शेयर खरीदना आसान हो गया।

HAL का शेयर प्रदर्शन और नतीजे

BSE डेटा के अनुसार, पिछले एक साल में HAL के शेयर में 2.31% की गिरावट दर्ज की गई है। इस साल की शुरुआत से अब तक इसमें 9.19% की तेजी आई है। हालांकि, पिछले एक महीने में स्टॉक 6.82% गिरा है।

कंपनी के मार्च तिमाही (Q4FY25) नतीजे कमजोर रहे। HAL ने 3,976.66 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 7.71% कम है। वहीं, कंपनी का राजस्व भी 7.24% घटकर 13,699.85 करोड़ रुपये पर आ गया।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article