बिजनेस

New NFO: 5 अप्रैल को खुलेगा ट्रस्ट म्यूचुअल फंड की फ्लेक्सीकैप स्कीम का NFO, जानें किस स्ट्रैटेजी से होगी कमाई

TrustMF Flexi Cap Fund: नया फ्लेक्सी-कैप फंड 900-1000 ग्रोथ-ओरिएंटेड कंपनियों के 200-250 शेयरों को फिल्टर करेगा और 40-60 शेयरों का एक पोर्टफोलियो तैयार करेगा। एक बार जब लॉन्ग टर्म में कमाई की संभावना बन जाए तो फंड निवेश करेगा, फिर भले ही स्टॉक की वैल्यूएशन शॉर्ट टर्म में महंगी हो गयी हो।

Image

ट्रस्टएमएफ फ्लेक्सी कैप फंड एनएफओ

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 5 अप्रैल को खुलेगा ट्रस्टएमएफ फ्लेक्सी कैप फंड का NFO
  • 19 अप्रैल को होगा बंद
  • लॉन्ग टर्म स्ट्रैटेजी पर करेगा फोकस

TrustMF Flexi Cap Fund: ट्रस्ट म्यूचुअल फंड फ्लेक्सीकैप कैटेगरी में अपना पहला इक्विटी फंड लॉन्च करने जा रहा है। ट्रस्ट म्यूचुअल फंड ट्रस्ट ग्रुप का हिस्सा है। फंड हाउस के अनुसार ट्रस्टएमएफ फ्लेक्सी कैप फंड लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश करने वाली एक ओपन-एंडेड डायनेमिक इक्विटी स्कीम है। फंड का एनएफओ या न्यू फंड ऑफर 5 अप्रैल से 19 अप्रैल 2024 तक खुला रहेगा। टर्मिनल वैल्यू इंवेस्टिंग स्ट्रैटेजी के तहत फंड हाउस अपनी नई स्कीम में मेगा ट्रेंड की पहचान करेगा और 3-5 साल के डेटा के आधार पर निवेश का फैसले लेने के बजाय 10-15 साल की कमाई क्षमता के आधार पर सही कंपनी का पता लगाएगा और निवेश करेगा। यानी ये स्कीम लॉन्ग टर्म पर फोकस करेगी।

ये भी पढ़ें -

कैसे चुनी जाएंगी कंपनियां

नया फ्लेक्सी-कैप फंड 900-1000 ग्रोथ-ओरिएंटेड कंपनियों के 200-250 शेयरों को फिल्टर करेगा और 40-60 शेयरों का एक पोर्टफोलियो तैयार करेगा। एक बार जब लॉन्ग टर्म में कमाई की संभावना बन जाए तो फंड निवेश करेगा, फिर भले ही स्टॉक की वैल्यूएशन शॉर्ट टर्म में महंगी हो गयी हो।

कम से कम कितना निवेश करना होगा जरूरी

लम्पसम निवेश ऑप्शन के तहत, निवेशकों को न्यूनतम 1,000 रुपये का निवेश करना होगा। उसके बाद आप कितना भी निवेश कर सकेंगे। योजना के तहत एसआईपी 1,000 रुपये प्रति माह से शुरू की जा सकती है। इसमें न्यूनतम छह किस्तें निर्धारित हैं, जबकि तिमाही एसआईपी के लिए, आपको न्यूनतम 3000 रुपये और न्यूनतम चार किस्तों का भुगतान करना होगा।

कितना है एग्जिट लोड

इस स्कीम में एंट्री चार्ज नहीं है। मगर म्यूचुअल फंड यूनिट की अलॉटमेंट की तारीख से 180 दिनों के भीतर पैसा निकालने या निकालकर किसी अन्य स्कीम में लगाने पर 1 प्रतिशत एग्जिट लोड लगाया जाएगा।

डिस्क्लेमर : म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article