Breakup Budget:आज की फटाफाट लाइफ में प्यार भी Instant हो गया है। ऐसे में जितनी तेजी से प्यार होता है, उतनी ही तेजी से ब्रेकअप भी होने लगे हैं। लेकिन बढ़ते ब्रेकअप से न्यूजीलैंड में एक नई समस्या खड़ी हो गई है। वहां इससे बेहद कम उम्र के युवा डिप्रेशन में जा रहे हैं। हालत यह है कि रिलेशनशिप में रहने वाले 87 फीसदी युवा डिप्रेशन के शिकार हैं। समस्या कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता कै कि न्यूजीलैंड सरकार को ब्रेकअप से परेशान युवाओं के लिए बकायादा 53 करोड़ रुपये (6.2 लाख डॉलर) का बजट आवंटन करना पड़ा है। और उसके जरिए एक कैंपेन शुरू किया है, जो 16 से 24 साल के उन युवाओं को डिप्रेशन से बचाने में मदद करेगा।
एक भारतीय मूल की महिला की पहल
न्यूजीलैंड की वेबसाइट nzp की रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में कैंटर रिसर्च ग्रुप ने ब्रेकअप से परेशान युवाओं पर एक रिसर्च किया था। इसमें पाया गया कि 16 से 24 साल के 80 फसगी युवा रिलेशनशिप में हैं और इनमें से 87 फीसदी ऐसे होते हैं जो ब्रेकअप का शिकार बने। और इससे वह डिप्रेशन में चले जाते हैं। और खुद को नुकसान होते हैं। यह रिपोर्ट पर जब सामने आई, तो न्यूजीलैंड सरकार मे भारतीय मूल की मंत्री प्रियंका राधाकृष्णन ने पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया। और उनका मानना था कि युवाओं का इस तरह ड्रिपेशन में जाना न्यूजीलैंड के लिए ही नुकसानदेह है। और फिर उनकी पहल के बाद Love Better कैंपेन को शुरु किया गया।
कैसे पहुंचाई जाएगी इमोशनल ममद
इस कैंपेन के कई मकसद यह है कि युवा पीढ़ी को डिप्रेशन में जाने से रोकना है। इसके लिए उनके साथ बकायदा सेशन किए जा रहे हैं, जिससे वह ऐसी स्थिति का सामना कर सकें और परिवार के जिम्मेदार सदस्य बनें। इसके अलावा कैंपने का मकसद युवाओं को किसी तरह के घरेलू हिंसा में शामिल होने से रोकना। शामिल न हों। यह दुनिया में किसी भी सरकार द्वारा चलाई जा रही अनोखी पहल है।
