बिजनेस

TDS And TCS Adjustment: करते हैं जॉब, तो जान लें बजट में आया ये नया नियम, कार खरीदने और ट्रिप पर ऐसे मिलेगी ज्यादा सैलरी?

Can TCS be adjusted with TDS: बजट 2024 में वित्त मंत्री ने टीडीएस ढांचे में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। वेतनभोगी व्यक्ति वेतन पर चुकाए जाने वाले टीडीएस के विरुद्ध भुगतान किए गए टीसीएस का क्रेडिट ले सकते हैं। वेतन पर काटे जाने वाले सोर्स पर कर कटौती (टीडीएस) में टीसीएस का क्रेडिट दिया जाएगा।

Image

TDS को TCS के साथ एडजस्ट करना।

Photo : iStock

Budget 2024, TDS And TCS Adjustment: बजट में कई घोषणा की गई। इसमें कर्मचारी वर्ग के लिए घोषणा की गई है। अब TCS क्लेम के लिए पहले साल भर से अधिक का समय लग जाता था वह अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने बजट 2024 में ऐलान किया है कि अब TDS को TCS के साथ एडजस्ट किया जा सकता है। यानी आपकी सैलरी में जो TDS कट कर आता है वह ज्यादा आ सकता है। अगर आपने कोई विदेश यात्रा की है या 10 लाख रुपए से अधिक की गाड़ी ली है। इसके अलावा यदि आपने विदेश में रेमिटेंस किया है जो कि 7 लाख रुपए से अधिक है। इन सभी पर कटने वाले TCS को आप सैलरी से कटने वाले TDS के साथ एडजस्ट करवा सकते हैं।

ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे कि कैसे अपने TCS को TDS में सेटल कर सकते हैं। तो चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं।

कैसे आएगी अधिक सैलरी?

TDS को TCS के साथ एडजस्ट करने के लिए आपको इन सभी की रिसिप्ट अपने एम्पलोयर को जमा करवानी होगा। इससे आपका TDS कम कटेगा और सैलरी ज्यादा आएगी। अपना TCS अमाउंट का रिफंड लेने के लिए ITR का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

यहां देखें वीडियो

लाइफ इंश्योरेंस पर कितना घटा TDS

इनके अलावा लाइफ इंश्योरेंस में मैच्योरिटी अमाउंट पर TDS कम होकर 2 फीसदी रह गया है। इसके साथ ही इंश्यरेंस कमीशन पर भी TDS 5 फीसदी से कम होकर 2 फीसदी हो गया है। इससे खासकर उन लोगों को फायदा होगा जो विदेश यात्रा करते हैं। ऐसे लोगों को, TDS कटने की रकम के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आपको बस रिसीप्ट जमा करानी होगी और आपकी सैलरी बढ़ कर आ जाएगी। यह सुविधा पहले नहीं थी। पहले भरे जाने वाले TCS का रिटर्न पाने के लिए 15 से 18 महीने का इंतजार करना पड़ता था। जो अब खत्म कर दिया गया है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article