बिजनेस

New Business Ideas: आइसक्रीम से करिए कमाई, हर 1 लाख पर बचेंगे 30 से 35 हजार रु

New Business Ideas with Low Investment in Hindi: गर्मियों के सीजन में आप आइसक्रीम का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए कई कंपनियां फ्रेंचाइजी ऑफर करती हैं।

Image

आइसक्रीम का बिजनेस कैसे शुरू करें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • गर्मियों के मौसम में आइकक्रीम बिजनेस करें शुरू
  • वाडीलाल देती है अपनी फ्रेंचाइजी
  • बास्किन-रॉबिन्स की फ्रेंचाइजी भी ली जा सकती है

New Business Ideas with Low Investment: इस समय भारत में गर्मियों का मौसम चल रहा है। देश में पहले से ज्यादा गर्मी पड़ती है। गर्मियों का सीजन भी ज्यादा दिन चलता है। ऐसे में गर्मी के मौसम से जुड़ा कोई बिजनेस शुरू करना अच्छा आइडिया हो सकता है। इन्हीं में से एक है आइसक्रीम बिजनेस (Ice Cream Business)।

गर्मियों में आइसक्रीम की डिमांड बहुत अधिक रहती है। आपको इस बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है।

कितने निवेश पर कितनी कमाई

भारत में आइसक्रीम बिजनेस (Ice Cream Business) शुरू करने के लिए बहुत ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं है। एक अनुमान के अनुसार अगर आप छोटे स्तर पर आइसक्रीम बिजनेस शुरू करते हैं तो आपको 60000 रु से 2 लाख रु तक चाहिए होंगे। वहीं थोड़े बड़े स्तर का आइसक्रीम पार्लर खोलने के लिए आपको 3 से 30 लाख रु तक का निवेश करना होगा।

आइसक्रीम बिजनेस में कमाई शानदार हो सकती है। इस बिजनेस में आपका प्रोफिट मार्जिन 15 से 35 फीसदी तक हो सकता है।

फ्रेंचाइजी लेकर शुरू करें

आप किसी आइसक्रीम कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर अपना काम शुरू कर सकते हैं। बता दें कि 3 बड़ी कंपनियां अपनी फ्रेंचाइजी देती हैं। इनमें मदर डेयरी (Mother Dairy), अमूल (Amul), बास्किन-रॉबिन्स (Baskin-Robbins), वाडीलाल (Vadilal) और नेचुरल आइसक्रीम (Natural Ice Cream) शामिल हैं।

बास्किन-रॉबिन्स (Baskin-Robbins)

बास्किन-रॉबिन्स की फ्रेंचाइजी लेकर आप 31 से ज्यादा फ्लेवर की आइसक्रीम सर्व कर सकते हैं। बास्किन-रॉबिन्स भारत के 200 से अधिक शहरों में मौजूद है। इसकी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप इस लिंक पर पर जाएं। यहां आपको कुछ बेसिक जानकारी देनी होगी।

वाडीलाल (Vadilal)

वाडीलाल भी फ्रेंचाइजी ऑफर करती है। वाडीलाल की फ्रेंचाइजी के लिए इस लिंक पर विजिट करें। वाडीलाल की वेबसाइट के अनुसार ये एक 100 साल से भी अधिक पुरानी कंपनी है।

वाडीलाल का पूरे भारत में 1,25,000 से अधिक डीलरों का विशाल नेटवर्क है।

नेचुरल आइसक्रीम (Natural Ice Cream)

आप नेचुरल आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी लेने के लिए इस लिंक पर जा सकते हैं। यहां आपको जरूरी जानकारी देनी होगी।

कंपनी की साइट के अनुसार सभी सवालों के जवाब ईमेल के जरिए ही दिए जाएंगे। फ्रेंचाइजी की हाई डिमांड के चलते फ्रेंचाइजी से जुड़े सवालों के जवाब टेलीफोन से देना संभव नहीं होता।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article