बिजनेस

Nestle India Stock Price: नेस्ले ने किया स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, 4.6 फीसदी मजबूत हुआ शेयर

Nestle India Stock Split: 19 अक्टूबर को कंपनी के बोर्ड ने 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी थी। इसका मतलब यह है कि निवेशकों के पास मौजूद प्रत्येक शेयर को 10 शेयरों में विभाजित किया जाएगा।

Image

नेस्ले इंडिया स्टॉक स्प्लिट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • नेस्ले करेगी शेयरों के टुकड़े
  • शेयर के प्राइस पर पड़ा पॉजिटिव असर
  • 4.6 फीसदी आई शेयर में तेजी

Nestle India Stock Split: एफएमसीजी सेक्टर की प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयरों में मंगलवार 19 दिसंबर को 4.6% की मजबूती आई। सोमवार को कंपनी ने अपने शेयरों के टुकड़े (Stock Split) करने के लिए रिकॉर्ड तिथि का ऐलान किया। इस ऐलान का आज इसके शेयर पर पॉजिटिव असर पड़ा। नेस्ले ने 5 जनवरी को स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में फिक्स किया है। इससे पहले 19 अक्टूबर को कंपनी के बोर्ड ने 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी थी। इसका मतलब यह है कि निवेशकों के पास मौजूद प्रत्येक शेयर को 10 शेयरों में विभाजित किया जाएगा।

दो दशकों में पहली बार शेयरों के टुकड़े कर रही नेस्ले

यह पहली बार है जब कंपनी ने कम से कम दो दशकों में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। नेस्ले इंडिया, नेस्ले एस.ए. की भारतीय यूनिट है और ब्रांडेड दूध प्रोडक्ट और अन्य फूड प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग करती है। यह मैगी नूडल्स, सूप और सॉस बनाने के लिए भी जानी जाती है।

कितने पर पहुंचा शेयर

बीएसई पर कंपनी का शेयर 24356.20 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 24560 रु पर खुला और कारोबार 25,699 रु के ऑल-टाइम हाई तक गया। अंत में कंपनी का शेयर 1133.80 रु या 4.66 फीसदी की तेजी के साथ 25,490 रु पर बंद हुआ।

स्टॉक स्प्लिट से फायदा या नुकसान

जब किसी कंपनी के शेयर का रेट बहुत अधिक बढ़ जाता है तो अकसर कंपनियां उनके रेट कम करने के लिए स्टॉक स्प्लिट करती हैं। इससे निवेशकों को कोई फायदा या नुकसान नहीं होता। क्योंकि जिस अनुपात में शेयरों के टुकड़े होते हैं, उसी अनुपात में शेयर की मार्केट वैल्यू बंट जाती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article