बिजनेस

Supertech Realtors: NCLT ने दिया सुपरटेक रियलटर्स के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने का आदेश, जानिए डिटेल

Supertech Realtors: राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने सुपरटेक रियलटर्स के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने का आदेश दे दिया है। सुपरटेक रियलटर्स अपने सुपरनोवा प्रोजेक्ट में एक आवासीय अपार्टमेंट, ऑफिस, रिटेल स्पेस और लग्जरी होटल डेवलप कर रही है।

Image

सुपरटेक रियलटर्स के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • NCLT ने दिया सुपरटेक रियलटर्स के खिलाफ आदेश
  • दिवाला कार्यवाही शुरू करने का आदेश
  • 168 करोड़ रु का है मामला

Supertech Realtors: राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने सुपरटेक रियलटर्स के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने का आदेश दे दिया है। सुपरटेक रियलटर्स अपने सुपरनोवा प्रोजेक्ट में एक आवासीय अपार्टमेंट, ऑफिस, रिटेल स्पेस और लग्जरी होटल डेवलप कर रही है। एनसीएलटी की दो सदस्यीय दिल्ली पीठ ने 168.04 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं करने के मामले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की दिवाला याचिका को स्वीकार कर लिया। इसी मामले में अब कंपनी के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें -

इंटरिम रेजोल्यूशन प्रोफेशनल को किया गया था नियुक्त

इस मामले में NCLT ने सुपरटेक की एक सब्सिडियरी कंपनी सुपरटेक रियलटर्स के बोर्ड को निलंबित दिया था। साथ ही अंजू अग्रवाल को बतौर इंटरिम रेजोल्यूशन प्रोफेशनल (आईआरपी) नियुक्त किया गया था।

सुपरटेक की भी हालत कमजोर

सुपरटेक भी कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) का सामना कर रही है। सुपरटेक रियलटर्स नोएडा के सेक्टर-94 में 70,002 वर्ग मीटर भूमि पर 2,326.14 करोड़ रुपये की लागत से सुपरनोवा प्रोजेक्ट डेवलप कर रही है। योजना के अनुसार, सुपरनोवा प्रोजेक्ट में 80 मंजिलें होंगी और यह 300 मीटर की ऊंचाई के साथ दिल्ली-एनसीआर की सबसे ऊंची इमारत होगी।

मांगी थी 735 करोड़ रु की सहायता

सुपरनोवा प्रोजेक्ट के लिए सुपरटेक रियलटर्स ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले कर्जदाताओं के एक ग्रुप से 735.58 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मांगी थी। इसमें से उसने 150 करोड़ रुपये की डेट सुविधा के लिए भी अनुरोध किया था, जिसे बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने मंजूर कर लिया। दिसंबर 2012 में 150 करोड़ रुपए का टर्म लोन दिया गया था। टर्म लोन को मार्च 2023 तक 10 साल और 4 महीने में डोर-टू-डोर अवधि में तिमाही किस्तों में चुकाना था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article