बिजनेस

इस Multibagger शेयर ने मचाया गदर, 1 साल में 540% की तूफानी तेजी के बाद अब मुनाफा 3 गुना हुआ

अगर किसी के पोर्टफोलियो में एक Multibagger Stock होता है तो वह उसके सारे ​नुकसान की भरपाई कर देता है। इसलिए सभी निवेशक मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में रहते हैं।

Image

मल्टीबैगर स्टॉक

Multibagger Stock: शेयर बाजार में निवेश करने वाले अधिकांश निवेशक मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश करते रहते हैं। आज हम आपको वैसे ही एक मल्टीबैगर शेयर के बारे में बता रहे हैं। कंपनी का नाम Cupid Ltd है। एक साल में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 544% का शानदार रिटर्न दिया है। शेयर का भाव मई 2025 से शेयर का भाव 18 रुपये से बढ़कर 119 रुपये पहुंच गया है। वहीं, अगर 5 साल के निवेश की बात करें तो इस कंपनी ने अपने निवेशकों को 5,173.13% का बंपर रिटर्न दिया है। हालांकि, शुक्रवार को रिजल्ट आने के बाद शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

कंपनी का मुनाफा उछला

मल्टीबैगर कंपनी Cupid Ltd ने शुक्रवार को चौथी तिमाही के मजबूत नतीजे पेश किए। कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के 11.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 36.3 करोड़ रुपये हो गया, जो उसकी कमाई में लगभग तीन गुना बढ़ोतरी को दिखाता है। सालाना आधार पर कंपनी का रेवेन्यू भी 56.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 120 करोड़ रुपये हो गया, जो इस दौरान मज़बूत ऑपरेशनल गति और मांग में बढ़ोतरी का संकेत है। EBITDA भी 13.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 37.6 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 23.9% से बढ़कर 31.3% हो गया।

एक्सपर्ट का क्या है कहना?

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि Cupid की कीमत बहुत ज्यादा है, इसका TTM P/E लगभग 200X और बुक वैल्यू 43X है। ऐसे में अनिश्चित वैश्विक माहौल में जरा सी भी चूक की कोई गुंजाइश नहीं बचती। उन्होंने मौजूदा निवेशकों को सलाह दी है कि वे अपना कुछ प्रॉफिट बुक कर लें और बाकी शेयर अपने पास रखें। वहीं, नए खरीदारों के लिए बेहतर होगा कि वे कीमत में कुछ गिरावट आने का इंतजार करें।

डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article