बिजनेस

Campa Cola: इंटरनेशनल होने जा रही मुकेश अंबानी की Campa Cola, 10000000000 रु हो चुकी है वैल्यू

Campa Cola, Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी Reliance Consumer Products का ब्रांड है कैम्पा कोला (Campa Cola)। Reliance Consumer Products रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी यूनिट है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट अब कैम्पा कोला का विस्तार करने की योजना बना रही है।

Image

इंटरनेशनल हो जाएगी कैम्पा कोला

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इंटरनेशनल हो जाएगी कैम्पा कोला
  • रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का बड़ा प्लान
  • 10000000000 रु हो चुकी है वैल्यू

Campa Cola, Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी Reliance Consumer Products का ब्रांड है कैम्पा कोला (Campa Cola)। Reliance Consumer Products रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी यूनिट है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट अब कैम्पा कोला का विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी का प्लान इस सॉफ्ट ड्रिंक को न केवल भारत बल्कि ग्लोबल लेवल पर फेमस करना है। आगे जानते हैं कि क्या है रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट का पूरा प्लान।

ये भी पढ़ें -

10 मिलियन आउटलेट खोलने का प्लान

बिजनेसलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट वित्त वर्ष 2024-25 की समाप्ति तक अपने प्रोडक्ट्स को दस लाख आउटलेट्स के जरिए बेचेगी। कंपनी के दोनों ब्रांड्स, इंडिपेंडेंस और कैंपा, 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुके हैं। साथ ही कुछ अन्य पोर्टफोलियो ब्रांड 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के करीब हैं।

इंटरनेशनल ब्रांड बनने की ओर बढ़ाए कदम

रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट का टार्गेट अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपना विस्तार करने का है। कंपनी अगले तीन सालों में डिस्ट्रिब्यूशन को बढ़ाकर लगभग 5-6 मिलियन करने की योजना बना रही है, जिससे नेशनल लेवल पर इसकी स्थिति मजबूत होगी।

नई जगहों से फैलाएगी कारोबार

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड मॉडर्न ट्रेड और एयरलाइन्स और रेलवे जैसे अन्य वैकल्पिक चैनलों में भी अपनी उपस्थिति मजबूत करने पर विचार कर रही है। कंपनी विभिन्न कैटेगरियों में अपना आधार फैलाने पर फोकस कर रही है। इसके लिए इसका प्लान नए ब्रांड जैसे इंडिपेंडेंस के जरिए या कम लागत वाले ब्रांड्स को खरीदने का है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article