Top 5 Free Mining Coins in 2025: 2025 में Pi Coin भारी ट्रेंड में है, क्योंकि इस कॉइन को माइन करने वाले लंबे समय से इसके मेननेट लॉन्च का इंतजार कर रहे थे। Pi कॉइन लोगों को फ्री में मिले। अब ये लिस्ट हो गया है। इसकी केवाईसी की लास्ट डेट भी निकल गयी है। अगर आप पाई कॉइन से पैसा नहीं बना पाए तो कोई बात नहीं। हम आपको यहां 3 ऐसे कॉइन की जानकारी देंगे, जिन्हें माइन करके आप फ्री में हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें -
BlockDAG
ब्लॉकडीएजी ब्लॉकचेन तकनीक और डायरेक्टेड एसाइक्लिक ग्राफ (डीएजी) के एलिमेंट्स को मिलाकर क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजेक्शन के लिए अधिक कुशल और स्केलेबल सिस्टम बनाता है। यह मोबाइल ऐप और एप्लिकेशन स्पेसिफिक माइनिंग रिग दोनों के लिए माइनिंग सॉल्यूशन प्रोवाइड करता है।
ब्लॉकडीएजी माइनिंग विकल्पों में मोबाइल माइनिंग के लिए X1 माइनर ऐप और घर पर माइनिंग के लिए x30 माइनर शामिल हैं। यूजर्स मोबाइल पर डेली 20 BDAG कॉइन या घर पर डेली 600 BDAG कॉइन माइन कर सकते हैं।
Eagle Network
EgonCoin अपने खुद के ब्लॉकचेन, EgonChain पर काम करता है, जिसे डीसेंट्रलाइज्ड ऐप्लिकेशंस और एनएफटी जैसी अधिक एडवांस्ड फंक्शनैलिटी को सपोर्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
ईगल नेटवर्क PoW जैसे पारंपरिक माइन एल्गोरिदम का उपयोग नहीं करता। इसके बजाय, यह एक ईजी माइन प्रोसेस का उपयोग करता है जिसके लिए मुश्किल कंप्यूटेशंस की आवश्यकता नहीं होती। यूजर्स बस ऐप खोलकर और हर 24 घंटे में एक बार बटन टैप करके ईगल कॉइन माइन करते हैं।
CryptoTab
क्रिप्टोटैब ब्राउजर एक क्रोमियम-बेस्ड वेब ब्राउज़र है जो यूजर्स को इंटरनेट ब्राउज करने पर क्रिप्टो माइनिंग करने की सुविधा देता है। इसे शुरुआती लोगों के अनुकूल बनाया गया है, जो तकनीकी जानकारी या महंगे इक्विपमेंट की आवश्यकता के बिना क्रिप्टो माइनिंग कर सकते हैं।
क्रिप्टोटैब में एक माइनिंग एल्गोरिदम है जो आपको ब्राउन करते समय बिटकॉइन कमाने देता है। जब आप क्रिप्टोटैब खोलते हैं और माइनिंग एक्टिव करते हैं, तो यह जटिल मैथ्स समस्याओं को हल करने के लिए आपके कंप्यूटर के CPU या मोबाइल डिवाइस की प्रोसेसिंग पावर का उपयोग करता है। जब तक आपका ब्राउज़र खुला रहता है, तब तक माइनिंग प्रोसेस जारी रहती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। क्रिप्टोकरेंसी में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
