Jio Finance Share Price : सोमवार 30 जून को Jio Financial Services के शेयरों में फिर से तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों में लगातार 5वें सत्र में बढ़त दर्ज की गई है। इस दौरान स्टॉक में कुल 13% की तेजी आई है।
नए बिजनेस अप्रूवल से बढ़ा निवेशकों का भरोसा
इस तेजी का कारण कंपनी को मिली लगातार regulatory approvals हैं। हाल ही में Jio BlackRock Broking को SEBI से ब्रोकरेज फर्म के तौर पर संचालन की मंजूरी मिली है। यह Jio BlackRock Investment Advisers की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
Jio BlackRock: एक मजबूत ज्वाइंट वेंचर
Jio BlackRock Investment Advisers, Jio Financial Services और अमेरिका की BlackRock Inc. के बीच 50:50 का ज्वाइंट वेंचर है। इसे और Jio BlackRock Asset Management को पहले ही सेबी से संचालन की अनुमति मिल चुकी है, जिससे निवेशकों में विश्वास बढ़ा है।
Jio Payments Bank में बड़ा निवेश
Jio Financial ने हाल ही में अपने पेमेंट्स बैंक में ₹190 करोड़ का निवेश किया है। साथ ही, कंपनी ने Jio Payments Bank में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की 17.8% हिस्सेदारी को ₹104.54 करोड़ में खरीद लिया है।
शेयर प्राइस ट्रेंड: 14% की मासिक बढ़त
सोमवार को Jio Financial का शेयर NSE पर ₹326.90 पर खुला, जो पिछले बंद ₹323.45 से अधिक था। दिन में स्टॉक ₹331.90 तक पहुंचा, जो 2.6% की इंट्राडे तेजी है। मार्च में 9.5% बढ़त थी, अप्रैल में 14.5% बढ़त थी, मई में 10% बढ़त थी, जून में 14% बढ़त रही। Year-to-date अब तक 11% की तेजी देखी गई है।
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
