बिजनेस

मुकेश अंबानी बना रहे हैं अपनी ड्रीम सिटी, जानें लोकेशन और उसमें क्या है खास

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jun 14, 2023, 01:33 PM IST

Mukesh Ambani Company Building World Class City: हरियाण के झज्जर में बन रही मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप रिलायंस वेचर्स लिमिटेड की सब्सिडियरी है। जिसमें 100 फीसदी रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड की हिस्सेदारी है। जिसे करीब 8250 एकड़ में बसाया जा रहा है। इस सिटी में रेजिडेंशियल टाउनशिप के साथ-साथ इंडस्ट्रियल टाउनशिप भी बसाई जा रही है।

Image

मुकेश अंबानी 8 हजार एकड़ में बना रहे हैं नई सिटी

Mukesh Ambani Company Building World Class City:एशिया और भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी अपनी ड्रीम सिटी बना रहे हैं। जिस तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अपने हर काम को बेहद भव्य और खास तरीके से अमलीजामा पहनाते हैं। उनकी यह ड्रीम सिटी भी उत्तर भारत की सबसे खास सिटी के रुप में विकसित की जा रही है। जिसमें रेजिडेंशियल घर के अलावा इंडस्ट्रियल टाउन भी होंगे। कंपनी ने इसे मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप नाम दिया है। यह ड्रीम सिटी हरियाणा के झज्जर में डेवलप की जा रही है। जो कि गुरूग्राम के नजदीक हैं। ड्रीम सिटी में विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर देने की तैयारी हैं।

कितनी बड़ी है ड्रीम सिटी

हरियाण के झज्जर में बन रही मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप रिलायंस वेचर्स लिमिटेड की सब्सिडियरी है। जिसमें 100 फीसदी रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड की हिस्सेदारी है। जिसे करीब 8250 एकड़ में बसाया जा रहा है। इस सिटी में रेजिडेंशियल टाउनशिप के साथ-साथ इंडस्ट्रियल टाउनशिप भी बसाई जा रही है। जो झज्जर शहर से 14 किमी, गुड़गांव से 30 किमी, नजफगढ़ से 18 किमी की दूरी पर है। जो कि फर्रूखनगर रेलवे स्टेशन से 2 किमी की दूरी पर है।

इन हाई वे के नजदीक

मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप की वेबसाइट के अनुसार ड्रीम सिटी को कुंडली-मानेसर एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर , DFC से भी कनेक्टिविटी मिलती है। इसके अलावा इस सिटी में जापान इंडस्ट्रियल टाउनशिप भी बसाई जा रही है। जिसमें डेनसो, पैनॉसोनिक ने अपना ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। स ड्रीम सिटी में रेजिडेंशियल प्लॉट और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के लिए भी प्लाट मौजूद हैं। जहां पर अपना आशियाना बनाया जा सकता है। सिटी कमर्शियल प्लॉट भी मौजूद हैं।

ऐसा है इंफ्रास्ट्रक्चर

विश्व स्तरीय सिटी के लिए पॉवर सप्लाई, पानी की सप्लाई से लेकर सड़कों पर फोकस किया गया है। इसमें 220 KV का पॉवर सब स्टेशन, पॉनी की सप्लाई का नेटवर्क और ट्रीटमेंट प्लांट भी शामिल हैं। मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप को विकसित मुकेश अंबानी इसे उत्तर भारत की सबसे प्रमुख इंडस्ट्रियल हब के रुप में विकसित करना चाहते हैं।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article