बिजनेस

मुकेश अंबानी फिर से हुए टारगेट! धमकी देकर बोले बदमाश पिछले ईमेल नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 4, 2023, 12:28 PM IST

Mukesh Ambani again received 2 more threats: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी को धमकी भरे ईमेल की गंभीरता बढ़ती जा रही है क्योंकि दो और ईमेल भेजकर ₹400 करोड़ की मांग की गई है। पुलिस धमकी भेजने वाले का पता लगाने का काम कर रही है, जो खुद को शादाब खान बताता है। साथ ही पुलिस ने अंबानी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

Image

व्यक्ति का पता लगाने के लिए पुलिस के प्रयास जारी है।

Photo : Twitter

Mukesh Ambani again received Two more threats: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी को धमकी भरे ईमेल की गंभीरता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। खबर है कि धमकी भेजने वाला जो खुद को शादाब खान बताता है, ने 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच दो और ईमेल भेजे थे, जिसमें अंबानी को पिछले ईमेल को नजरअंदाज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। और 400 करोड़ की मांग की गई थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि बेल्जियम स्थित सर्वर से एक ही ईमेल आईडी से दो ईमेल प्राप्त हुए थे और धमकी वाली बात पहले जैसी है। अधिकारी ने कहा, व्यक्ति का पता लगाने के लिए पुलिस के प्रयास जारी हैं।

साइबर टीम से मदद ले रही पुलिस

गामदेवी पुलिस ने पहले ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 387 (जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को मौत या गंभीर चोट के डर में डालना) और 506 (2) (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पहला ईमेल 27 अक्टूबर को मिला था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, धमकी भरे ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए महाराष्ट्र साइबर और मुंबई साइबर पुलिस स्टेशनों की मदद ले रहे हैं।

कब मिला था पहला ईमेल

पहला ईमेल 27 अक्टूबर को प्राप्त हुआ था और भेजने वाले का दावा है कि उसका नाम शादाब खान है, जिसने अंबानी से 20 करोड़ रुपये की मांग की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके तुरंत बाद, एंटीलिया के सुरक्षा देखने वाले देवेंद्र मुंशीराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अरबपति उद्योगपति से कोई जवाब नहीं मिलने पर अगले दिन 28 अक्टूबर को उन्होंने उन्हें एक और ईमेल भेजकर रकम दोगुनी करने की मांग की थी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article