बिजनेस

हर शेयर पर मिलेगा बोनस! इन 4 कंपनियों से फायदा उठाने का आखिरी मौका

आज 4 कंपनियां बोनस शेयर देने को लेकर एक्स-बोनस और रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड कर रही हैं। यानी अगर आपने इन कंपनियों के शेयर आज से पहले खरीद रखे हैं, तो आपको बोनस शेयर का फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं कौन कौन सी कंपनियां बोनस शेयर दे रही हैं.

Image

Pic Credit : iStock

Photo : iStock

शेयर बाजार में उतार चढाव के बीच कई ऐसे स्टॉक्स हैं जो निवेशकों के रडार पर हैं. शुक्रवार, 18 जुलाई को शेयर बाजार में कई कंपनियों के कॉर्पोरेट एक्शन पर निवेशकों की नज़र रहेगी। आज 4 कंपनियां बोनस शेयर देने को लेकर एक्स-बोनस और रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड कर रही हैं। यानी अगर आपने इन कंपनियों के शेयर आज से पहले खरीद रखे हैं, तो आपको बोनस शेयर का फायदा मिलेगा।

इन कंपनियों के नाम हैं

1. Samvardhana Motherson International (SAMIL)

2. Motherson Sumi Wiring India

3. Bright Outdoor Media

4. IFGL Refractories

इन सभी ने हाल ही में अपने निवेशकों के लिए बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया था और 18 जुलाई को रिकॉर्ड डेटतय की गई थी।

क्या होता है रिकॉर्ड डेट और एक्स-बोनस डेट?

रिकॉर्ड डेट वो तारीख होती है जब कंपनी यह तय करती है कि किन शेयरधारकों को बोनस मिलेगा। जबकि एक्स-बोनस डेट इसका एक दिन पहले होती है। यानी आज अगर आप शेयर खरीदते हैं, तो आपको बोनस का फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि T+1 सेटलमेंट नियम के तहत आपके डीमैट अकाउंट में शेयर कल आएंगे तब तक आप रिकॉर्ड में नहीं गिने जाएंगे।

कौन सी कंपनी कितना बोनस दे रही है?

कंपनी का नामबोनस शेयर का रेशियोमतलब क्या है?
Samvardhana Motherson Intl.1:2हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर फ्री
Motherson Sumi Wiring India1:2हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर फ्री
Bright Outdoor Media1:2हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर फ्री
IFGL Refractories1:1हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर फ्री

कंपनी ने कब-कब बांटे हैं बोनस शेयर

संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल साल 2000 से लेकर अब तक 10वीं बार बोनस शेयर देने जा रही है। मल्टीबैगर कंपनी ने साल 2000, साल 2005, 2007, 2012, 2013, 2015, 2017, 2018 और 2022 में पहले ही बोनस शेयर बांट चुकी है। अब कंपनी 2025 में 10वां बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी ने हर बार 1:2 के रेशियो में ही बोनस शेयर दिए हैं। यानी, मल्टीबैगर कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर का तोहफा दिया है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article