बिजनेस

देश में धड़ाधड़ खुल रही नई कंपनियां, 5 महीनों में 1 लाख से अधिक फर्म तैयार, बन गया रिकॉर्ड

New Companies Incorporated In India: इस वित्तीय वर्ष में 10 सितंबर तक मंत्रालय के कॉर्पोरेट फाइलिंग पोर्टल के लेटेस्ट वर्जन पर लगभग 24.4 लाख कंपनी फॉर्म दाखिल किए गए, जबकि एक साल पहले यह संख्या 22.9 लाख थी।

Image

भारत में शुरू हुईं रिकॉर्ड नई कंपनियाँ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • FY24 में अगस्त तक 1 लाख कंपनियां खुलीं
  • इतनी कंपनियों का खुलना है रिकॉर्ड
  • पिछले साल के मुकाबले 11.5% की बढ़ोतरी

New Companies Incorporated In India: कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त तक रिकॉर्ड 102,611 कंपनियों और सीमित लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (एलएलपी) फर्मों को शुरू किया गया, जो एक साल पहले की इसी अवधि की तुलना में 11.5% अधिक है।

आंकड़ों से पता चलता है कि इस वित्तीय वर्ष में 10 सितंबर तक मंत्रालय के कॉर्पोरेट फाइलिंग पोर्टल के लेटेस्ट वर्जन पर लगभग 24.4 लाख कंपनी फॉर्म दाखिल किए गए, जबकि एक साल पहले यह संख्या 22.9 लाख थी। 10 सितंबर तक एमसीए21 (वर्जन 3 या वी3) पोर्टल पर लगभग 306,000 एलएलपी फॉर्म दाखिल किए गए, जो एक साल पहले लगभग 233,000 थे।

गड़बड़ियों के बावजूद कंपनियों का इनकॉरपोरेशन

इतनी बड़ी संख्या में कंपनियों का इनकॉरपोरेशन तब भी हुआ है जब कुछ कंपनी सेक्रेटरी और चार्टर्ड अकाउंटेंट ने V3 पोर्टल के लॉन्च के बाद से इसमें शामिल तकनीकी गड़बड़ियों को उजागर किया है। ये पोर्टल 23 जनवरी को लॉन्च हुआ था।

पोर्टल में गड़बड़ी

पोर्टल में गड़बड़ियों के बीच, एमसीए ने 12 जुलाई को सीए, कंपनी सेक्रेटरी और कॉस्ट अकाउंटेंट्स जैसे प्रोफेशनल्स को एक आईडी में विलय करने या एक से अधिक यूजर आईडी को डीएक्टिवेट करने की अनुमति दी थी।

एक से अधिक आईडी की अनुमति नहीं

कॉरपोरेट फाइलिंग में दिक्कतों की जो वजह सामने आईं उनमें किसी प्रोफेशनल का एक से अधिक यूजर आईडी होना, सबसे क्रिटिकल कारणों में से एक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अपने पिछले वर्जन के उलट V3 पोर्टल अपने दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रति यूजर एक से अधिक आईडी नहीं बनाने देता।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article