बिजनेस

100 डॉलर के पार जा सकता है क्रूड ऑयल का दाम, OPEC+ घटा सकता है सप्लाई

Crude Oil May Cross 100 Dollar Mark: गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक इंवेंट्री में भी कमी आ सकती है। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले ओपेक+ ग्रुप की कटौती और बढ़ती मांग से इस कार्टेल और उसके सहयोगियों को 2024 में ब्रेंट की कीमतें 80 डॉलर और 105 डॉलर प्रति बैरल के बीच रखने की सुविधा मिलेगी।

Image

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार जा सकता है

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • 100 डॉलर के पार जा सकता है तेल के दाम
  • गोल्डमैन सैक्स का है अनुमान
  • OPEC+ के एक कदम से बढ़ सकती हैं कीमतें

Crude Oil May Cross 100 Dollar Mark: कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने अगले 12 महीनों के लिए ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) की कीमतों के अपने अनुमान को बढ़ाया है। गोल्डमैन सैक्स के अनुमान के अनुसार अगले 12 महीनों में 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच सकता है, जो पहले अपेक्षित 93 डॉलर था। गोल्डमैन सैक्स ने ओपेक+ (OPEC+) द्वारा सप्लाई में कटौती और ग्लोबल डिमांड में बढ़ोतरी के चलते ये बढ़ोतरी हो सकती है।

इंवेंट्री में आ सकती है गिरावट

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक इंवेंट्री में भी कमी आ सकती है। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले ओपेक+ ग्रुप की कटौती और बढ़ती मांग से इस कार्टेल और उसके सहयोगियों को 2024 में ब्रेंट की कीमतें 80 डॉलर और 105 डॉलर प्रति बैरल के बीच रखने की सुविधा मिलेगी।

105 डॉलर से ऊपर कीमत जाने की संभावना नहीं

गोल्डमैन को अगले साल तक ब्रेंट के 105 डॉलर से ऊपर बने रहने की उम्मीद नहीं है, लेकिन लंबे समय तक कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहने की भी उम्मीद नहीं है। इस महीने की शुरुआत में, गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि अगर ओपेक+ 2024 में अपने प्रोडक्शन में कटौती के फैसले को वापस नहीं लेते तो तेल की कीमतें अगले साल 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं।

सऊदी अरब ने बढ़ाई टेंशन

सऊदी अरब द्वारा दिसंबर 2023 तक प्रति दिन 1 मिलियन बैरल की कटौती बढ़ाने के तुरंत बाद गोल्डमैन सैक्स ने अगले साल के लिए तेल की अनुमानित कीमत बढ़ाई है। ओपेक+ देशों द्वारा प्रोडक्शन घटाने के साथ ही तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article