बिजनेस

मैंने पूछा 48 हजार इन हैंड सैलरी में कितना करूं सेव और कितना खर्च, ChatGPT ने बना दिया पूरा मंथली बजट

जब सैलरी 48,000 के आसपास होती है तो सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि घर के खर्चों को संभालते हुए भविष्य के लिए निवेश कैसे शुरू किया जाए। इसके लिए एआई की मदद ली जा सकती है।

Image

ChatGPT (Photo: iStock)

Monthly Budget for 48,000 In Hand Salary: डिजिटल युग में हर दूसरा व्यक्ति एआई की मदद ले रहा है। जहां पहले हर तरह का सवाल गूगल पर सर्च किया जाता था, अब एआई के इस दौर में लोग चैटजीपीटी और जेमिनी से सवाल पूछ रहे हैं। अच्छी बात ये है कि एआई चैटबॉट हर तरह के सवाल को बेहतर तरीके से समझता है और एक अच्छा जवाब भी सेकेंड्स भर में तैयार कर देता है। मैंने चैटजीपीटी को अपनी इन-हैंड सैलरी (Salary) की जानकारी देते हुए उससे अपने लिए एक मंथली बजट प्लान बनाने को कहा और चैटजीपीटी ने इस प्लान को तैयार कर दिया।

Monthly Budget for 48,000 In Hand Salary

Chatgpt (Photo: iStock)

मेरा टेक्स्ट- अगर मुझे हर महीने 48000 रुपये इन हैंड सैलरी मिलती है तो मुझे हर महीने कितना खर्च करना चाहिए और कितने रुपये बचाने चाहिए। ChatGPT क्या तुम मेरे लिए एक मंथली बजट प्लान बना सकते हो।

ChatGPT का जवाब- अगर आपकी हर महीने इन-हैंड सैलरी 48,000 रुपये है तो सबसे अच्छा तरीका यह होगा कि आप अपनी आय को जरूरत, बचत और लाइफस्टाइल के बीच बैलेंस करें। आम तौर पर 50-30-20 नियम काफी उपयोगी माना जाता है, लेकिन भारत में बढ़ते खर्च को देखते हुए थोड़ा प्रैक्टिकल बजट ज्यादा बेहतर रहता है।

कितना खर्च और कितना बचाना चाहिए?

  • कोशिश करें कि आपकी कुल जरूरतों (Needs) पर 24,000–28,000 रुपये से ज्यादा खर्च न हो।
  • हर महीने कम से कम 12,000–15,000 रुपये बचाने की आदत बनाएं।
  • अगर अभी कोई बड़ा लोन नहीं है तो 25%–30% तक बचत करना संभव है।
खर्च/बचत कैटेगरीअनुमानित राशि (₹)
घर का किराया / फैमिली योगदान₹12,000
खाना / ग्रोसरी₹6,000
बिजली, मोबाइल, इंटरनेट₹2,500
ट्रैवल / पेट्रोल₹3,500
मेडिकल / इमरजेंसी₹2,000
शॉपिंग / एंटरटेनमेंट₹3,000
SIP / निवेश₹8,000
इमरजेंसी सेविंग₹5,000
ट्रैवल / फ्यूचर गोल सेविंग₹4,000
अन्य छोटे खर्च₹2,000
कुल₹48,000

सबसे जरूरी फोकस

Emergency Fund

पहले 6 महीने के खर्च जितनी रकम जमा करने का लक्ष्य रखें। यानी लगभग 2.5–3 लाख रुपये जमा करें।

SIP शुरू करें

5,000–8,000 रुपये की SIP लंबे समय में बड़ी रकम बना सकती है।

Lifestyle Inflation से बचें

सैलरी बढ़ने के साथ खर्च बहुत तेजी से न बढ़ाएं।

50-30-20 का नियम

  • 50% जरूरी खर्च
  • 30% पर्सनल खर्च
  • 20% बचत/निवेश

अगर आप अकेले रहते हैं तो किराया ज्यादा होगा और बचत थोड़ी कम हो सकती है।

अगर फैमिली के साथ रहते हैं तो 18,000–20,000 रुपये तक बचत करना आसान हो सकता है।

आप भी चैटजीपीटी की मदद से अपने लिए इस तरह का एक मंथली बजट प्लान तैयार करवा सकते हैं। इस प्लान को एक बार प्रैक्टिकली फॉलो भी किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप पहले से इससे बेहतर मंथली बजट प्लान को फॉलो कर रहे हैं तो आप उसे ही फॉलो कर सकते हैं। क्योंकि एआई के जवाबों पर आप कितना भरोसा करते हैं यह पूरी तरह आप पर ही निर्भर करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article