बिजनेस

2026 में मनीमेकर साबित हो सकते हैं ये 5 स्टॉक्स, ब्रोकरेज ने दी पोर्टफोलियो में शामिल करने की सलाह, मिल सकता है 40 फीसदी तक रिटर्न

Share Market की सुस्त चाल के बीच ब्रोकरेज फर्म ऐसी कंपनियों पर ध्यान दे रही हैं, जिनमें मजबूत सेक्टोरल पुश देखने को मिल रहा है। इसके अलावा इन कंपनियों की बैलेंस शीट भी मजबूत है। अर्निंग ग्रोथ भी साफ तौर पर दिख रही है। यहां ऐसे ही पॉजिटिव फैक्टर्स के आधार पर ब्रोकरेज की तरफ से चुने गए पांच स्टॉक्स के बारे में बताया गया है, जो 40 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं।

Money Makers of 2026

इन स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

Share Market Outlook 2026: शेयर बाजार की नरमी और चुनिंदा सेक्टर्स में दबाव के बीच पोर्टफोलियो को प्रॉफिटेबल बनाए रखना मुश्किल होता जा रहा है। यहां 5 ऐसे स्टॉक्स के बारे में बताया गया है, जिन पर एनालिस्ट और ब्रोकरेज ने भरोसा जता रहे हैं। ET Now और ET की रिपोर्ट्स के मुताबिक ये स्टॉक्स अगले 12 महीने के दौरान निवेशकों को 18 से 40 फीसदी तक रिटर्न दे सकत हैं।

JSW इन्फ्रास्ट्रक्चर

ET की रिपोर्ट के मुताबिक JM Financial ने JSW Infrastructure पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 395 रुपये रखा है, जबकि मौजूदा भाव करीब 272 रुपये है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि पोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेगमेंट में कंपनी की मजबूत पकड़, कैपेसिटी एक्सपेंशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सरकार के बढ़ते खर्च से कंपनी की ग्रोथ प्रोफाइल मजबूत बनी हुई है। इसी वजह से इसमें करीब 45% तेजी की संभावना जताई गई है।

360 वन वेल्थ मैनेजमेंट

रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने 360 ONE WAM पर Buy रेटिंग कायम रखी है। इसके साथ ही टारगेट प्राइस 1,350 रुपये है रखा है। जबकि फिलहाल यह स्टॉक करीब 1,144 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज के मुताबिक हाई-नेटवर्थ क्लाइंट बेस, स्टेबल AUM ग्रोथ और बेहतर मार्जिन प्रोफाइल कंपनी को लंबी अवधि में सपोर्ट कर रही है। 2026 तक इसमें 18% तक रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

पॉलीकैब इंडिया

Motilal Oswal का Polycab India को लेकर व्यू पॉजिटिव बना हुआ है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर Buy रेटिंग के साथ 9,110 रुपये का टारगेट दिया है। मौजूदा कीमत करीब 7,336 रुपये है। ब्रोकरेज का मानना है कि हाउसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल डिमांड से केबल वायर सेगमेंट में ग्रोथ बनी रहेगी। इसके अलावा ब्रांड स्ट्रेंथ और ऑपरेटिंग एफिशिएंसी के चलते Polycab share में करीब 24% अपसाइड मोमेंटम दिख सकता है।

KEI इंडस्ट्रीज

KEI Industries पर भी Motilal Oswal ने Buy रेटिंग दी है। इसके साथ ही 4,960 रुपये का टारगेट दिया है, जबकि इसकी शेयर फिलहाल करीब 4,166 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक पावर केबल्स, रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर से डिमांड रिकवरी का सीधा फायदा KEI को मिल सकता है। इसके अलावा मजबूत ऑर्डर बुक और कैश फ्लो विजिबिलिटी के दम पर स्टॉक में 19% तक रिटर्न मिल सकता है।

अंबर एंटरप्राइजेज

ब्रोकरेज फर्म PL Capital ने Amber Enterprises पर Buy रेटिंग के साथ 8,269 रुपये का टारगेट तय किया है। फिलहाल, इस स्टॉक का मौजूदा भाव करीब 6,798 रुपये है। ब्रोकरेज का कहना है कि एयर कंडीशनर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेगमेंट में बढ़ती मांग, PLI स्कीम का फायदा और OEM रिलेशनशिप्स कंपनी की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ को सपोर्ट कर रहे हैं। इससे स्टॉक में 21% तक अपसाइड टारगेट हासिल होते देखे जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article