बिजनेस

Adani Group Stocks: 1 साल में पैसा हुआ डबल! अडानी के ये 7 शेयर 100 फीसदी तक उछले; आपके पास कौन सा?

Adani Group Stocks: अडानी ग्रुप के कुल मार्कट कैप में 57 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो 10.92 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 17.15 लाख करोड़ रुपये हो गया है। अडानी शेयर के दस में से सात शेयरों ने 25 फीसदी से लेकर 100 फीसदी तक का प्रॉफिट कराया है। ऐसे में हम आपको BSE डेटा के मुताबिक, अडानी ग्रुप कंपनी के शेयरों ने एक साल कितना रिटर्न दिया है उसकी लिस्ट बता रहे हैं।

Image

अडानी ग्रीन एनर्जी शेयर।

Photo : iStock

Adani Group Stocks: अडानी ग्रुप के शेयरों में पिछले एक साल में अच्छा-खासा रिटर्न दिया है। अडानी शेयर के दस में से सात शेयरों ने 25 फीसदी से लेकर 100 फीसदी तक का प्रॉफिट कराया है। ET की रिपोर्ट के अनुसार, इस गजब तेजी की वजह से अडानी ग्रुप के कुल मार्कट कैप में 57 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो 10.92 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 17.15 लाख करोड़ रुपये हो गया है। BSE डेटा के मुताबिक, अडानी ग्रुप कंपनी के शेयरों और एक साल में उनके रिटर्न की लिस्ट इस प्रकार है:

अडानी ग्रीन एनर्जी शेयर प्राइस

पिछले एक साल में शेयर की कीमत 95 फीसदी बढ़कर 1,011.75 रुपये से 1985.70 रुपये प्रति शेयर हो गई है। इसका 52-हफ्ते का हाई 2,173.65 है।

अडानी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन शेयर प्राइस

पिछले एक साल में शेयर 75.33 फीसदी बढ़कर 823.75 रुपये से 1456.10 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है। 52 हफ्ते का हाई लेवल 1,607.95 रुपये है।

अडानी पावर शेयर प्राइस

पिछले एक साल में शेयर 74.34 फीसदी बढ़कर 375.25 रुपये से 654.30 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है। 52 हफ्ते का हाई लेवल 896.75 रुपये है।

अंबुजा सीमेंट शेयर प्राइस

पिछले एक साल में शेयर 47.22 फीसदी बढ़कर 420 रुपये से 633.80 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है। 52 हफ्ते का हाई लेवल 706.85 रुपये है।

अडानी एंटरप्राइजेज शेयर प्राइस

पिछले एक साल में शेयर 26.12 फीसदी बढ़कर 2,471.9 रुपये से 3131.15 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है। 52 हफ्ते का हाई लेवल 3,743 रुपये है।

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस शेयर प्राइस

पिछले एक साल में शेयर में 24.20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो 830.15 रुपये से बढ़कर 1013.50 रुपये प्रति शेयर हो गया है। 52 हफ्ते का हाई लेवल 1,347.90 रुपये है।

अडानी टोटल गैस शेयर प्राइस

पिछले एक साल में शेयर में 24.86 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो 622.5 रुपये से बढ़कर 784.25 रुपये प्रति शेयर हो गया है। 52 हफ्ते का हाई लेवल 1,259.90 रुपये है।

एसीसी शेयर प्राइस

पिछले एक साल में शेयर में 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो 1998.15 रुपये से बढ़कर 2484.10 रुपये प्रति शेयर हो गया है। 52 हफ्ते का हाई लेवल 2,843 रुपये है।

अडानी विल्मर शेयर प्राइस

पिछले एक साल में शेयर में 0.73 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो 338.9 रुपये से बढ़कर 344.10 रुपये प्रति शेयर हो गया है। 52 हफ्ते का हाई लेवल 410 रुपये है।

नई दिल्ली टेलीविजन शेयर प्राइस

पिछले साल के दौरान शेयर में 9.24 फीसदी की गिरावट आई थी, जो 208.3 रुपये से घटकर 191.60 रुपये प्रति शेयर रह गई थी। 52 हफ्ते का हाई लेवल 306.55 रुपये रहा है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article