बिजनेस

Mobikwik IPO allotment status: मोबिक्विक IPO शेयर अलॉटमेंट मिला या नहीं, जाने ऑनलाइन कैसे चेक करें

Mobikwik IPO allotment status: मोबिक्विक शेयरों का जीएमपी करीब 55 फीसदी है। इन्वेस्टरगेन ने अनऑफिशियल मार्केट में 150 रुपये का ग्रे मार्केट प्रीमियम लगाया है, जो लिस्टिंग डे पर 53.76 फीसदी की बढ़त दर्शाता है। मोबिक्विक के शेयर 18 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

Image

mobikwik ipo allotment

Photo : Times Now Digital

Mobikwik IPO allotment status: मोबिक्विक आईपीओ शेयर अलॉटमेंट आज (सोमवार, 16 दिसंबर) को होने वाला है। निवेशक बीएसई या रजिस्ट्रार की वेबसाइट, लिंक इनटाइम के जरिए अपने अलॉटमेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं। ये IPO 11 दिसंबर, 2024 को खुला था और 13 दिसंबर, 2024 को बंद हुआ।

मोबिक्विक आईपीओ अलॉटमेंट डेट आज: लिंक इनटाइम पर शेयर अलॉटमेंट स्टेटस की जांच करने के स्टेप

स्टेप 1: इस URL पर इश्यू के आधिकारिक रजिस्ट्रार का लिंक खोलें: https://linkintime.co.in/initial_offer/

स्टेप 2: ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का चयन करें।

स्टेप 3: आप पैन, आवेदन संख्या या डीपी क्लाइंट आईडी जैसे विवरण भरकर अपनी अलॉटमेंट स्टेटस की जांच कर सकते हैं।

स्टेप 4: सबमिट बटन दबाएँ

स्टेप 5: आपकी आबंटन स्थिति विंडो में दिखाई जाएगी।

एनएसई पर मोबिक्विक आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस की चेक करें

स्टेप 1: इस सीधे लिंक (https://www.nseindia.com/products/dynaContent/equities/ipos/ipo_login.jsp) पर क्लिक करके एनएसई की वेबसाइट खोलें।

स्टेप 2: अपने विवरण का उपयोग करके साइन अप करके रजिस्टर करें और फिर सबमिट करें।

स्टेप 3: 'वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड' चुनें

स्टेप 4: निवेशक अपने आईपीओ आवेदन संख्या जैसे विवरण भरकर अलॉटमेंट की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

स्टेप 5: सबमिट बटन दबाएँ

स्टेप 6: अलॉटमेंट स्टेटस विंडो में दिखाई जाएगी।

मोबिक्विक आईपीओ जीएमपी आज समाचार

बाजार पर्यवेक्षकों के अनुसार, शेयरों का जीएमपी करीब 55 फीसदी है। इन्वेस्टरगेन ने अनऑफिशियल मार्केट में 150 रुपये का ग्रे मार्केट प्रीमियम लगाया है, जो लिस्टिंग डे पर 53.76 फीसदी की बढ़त दर्शाता है। मोबिक्विक के शेयर 18 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article