अक्सर जब हम दुनिया के सबसे अमीर लोगों की बात करते हैं, तो दिमाग में एलन मस्क या जेफ बेजोस जैसे नाम आते हैं। लेकिन आज के दौर में महिलाएं न केवल बिजनेस वर्ल्ड में अपनी जगह बना रही हैं, बल्कि शून्य से शुरुआत कर अरबों डॉलर का साम्राज्य भी खड़ा कर रही हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2026 और फोर्ब्स के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में 'सेल्फ-मेड' (Self-Made) यानी अपने दम पर सफल होने वाली महिला अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। आइए, जानते हैं उन टॉप महिलाओं के बारे में जिन्होंने साबित कर दिया कि अगर जज्बा हो तो आसमान भी छोटा पड़ता है।
एलिस वाल्टन
दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में एलिस वाल्टन का नाम सबसे ऊपर आता है। उनके पास करीब 114 बिलियन डॉलर की विशाल संपत्ति है। एलिस दुनिया के सबसे बड़े रिटेलर 'वॉलमार्ट' के संस्थापक सैम वाल्टन की सबसे छोटी संतान हैं। अर्थशास्त्र और वित्त में स्नातक की डिग्री रखने वाली एलिस ने अपने पारिवारिक व्यवसाय की विरासत को बखूबी संभाला है।
जूलिया फ्लेशर कोच
सूची में दूसरे स्थान पर 62 वर्षीय जूलिया फ्लेशर कोच का नाम है। 73.8 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ जूलिया 'कोच इंक' (Koch Inc.) की को-ओनर हैं। उन्होंने अपने पति के निधन के बाद इस विशाल औद्योगिक साम्राज्य की जिम्मेदारी संभाली और आज वह बिजनेस जगत का एक बड़ा चेहरा हैं।
जैकलीन बेजर मार्स
कन्फेक्शनरी की दुनिया की बेताज बादशाह जैकलीन बेजर मार्स इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। 85 साल की जैकलीन 'मार्स' (Mars) कंपनी की मालिक हैं, जो स्निकर्स, M&Ms और मिल्की वे जैसे मशहूर चॉकलेट ब्रांड्स बनाती है। उनकी कुल संपत्ति 45.9 बिलियन डॉलर आंकी गई है।
अबीगैल जॉनसन
चौथे स्थान पर अबीगैल जॉनसन हैं, जो 'फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स' की पैरेंट फर्म FMR की सीईओ हैं। 63 वर्षीय अबीगैल ने 1980 में एक इंटर्न के रूप में काम शुरू किया था और अपनी मेहनत से शीर्ष पद तक पहुँचीं। उनके पास 40.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति है और उन्होंने हार्वर्ड से एमबीए किया है।
मिरियम एडेल्सन
दुनिया के सबसे बड़े कैसीनो ऑपरेटर 'लास वेगास सैंड्स' की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर मिरियम एडेलसन इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। 79 साल की मिरियम के पास 35.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। वह दुनिया की 48वीं सबसे अमीर व्यक्ति और 5वीं सबसे धनी महिला मानी जाती हैं।
आइरिस फॉन्टबोना
चिली के सबसे अमीर परिवार की मुखिया आइरिस फॉन्टबोना 32.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर हैं। 82 वर्षीय आइरिस का परिवार 'एंटोफगास्टा' को नियंत्रित करता है, जो दुनिया के सबसे बड़े तांबा उत्पादकों में से एक है। वह दक्षिण अमेरिका के बिजनेस वर्ल्ड में एक बड़ा प्रभाव रखती हैं।
सावित्री जिंदल
भारत की सबसे धनी महिला सावित्री जिंदल भी इस वैश्विक सूची में अपनी धाक जमाए हुए हैं। 74 साल की सावित्री जिंदल 'ओपी जिंदल समूह' को नियंत्रित करती हैं, जिसका कारोबार स्टील, बिजली, खनन और बंदरगाहों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में फैला हुआ है। वह भारतीय उद्योग जगत की एक प्रेरणादायक हस्ती हैं।
सुजैन क्लैटन
जर्मनी की सुजैन क्लैटन 26.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ आठवें स्थान पर हैं। सुजैन लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW में 20% की हिस्सेदारी रखती हैं। इसके अलावा वह केमिकल कंपनी अल्टाना और अन्य कई बड़े औद्योगिक समूहों में अपनी हिस्सेदारी के जरिए वैश्विक बाजार में सक्रिय हैं।
एलेन मार्शल
नौवें पायदान पर एलेन मार्शल का नाम आता है, जिनकी कुल संपत्ति 25 बिलियन डॉलर है। 82 वर्षीय एलेन 'कोच इंक' की निदेशक हैं और कंपनी में उनकी 15% हिस्सेदारी है। उन्हें यह संपत्ति और जिम्मेदारी अपने दिवंगत पति ई. पियर्स मार्शल से विरासत में मिली थी।
लिंडल स्टीफंस ग्रेथ
लिस्ट में सबसे कम उम्र की महिला लिंडल स्टीफंस ग्रेथ (49 वर्ष) दसवें स्थान पर हैं। उनके पास 22.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। वह तेल और प्राकृतिक गैस कंपनी 'डायमंडबैक एनर्जी' के एक-तिहाई हिस्से की मालकिन हैं। एक तेल इंजीनियर की बेटी लिंडल ने टेक्सास के खेतों से निकलकर बिजनेस की दुनिया में यह मुकाम हासिल किया है।
