बिजनेस

Meesho IPO बनाम Vidya Wires IPO बनाम Aequs IPO: जानें किसका GMP दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत?

नवंबर के बाद दिसंबर में भी आईपीओ मार्केट में तेजी जारी रहने की उम्मीद है क्योंकि तीन मेनबोर्ड इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) बुधवार, 3 दिसंबर को खुलने वाले हैं। आपको बता देंकि मीशो IPO, विद्या वायर्स IPO, और एक्वस IPO तीन ऐसे ऑफर हैं जो इस सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं।

Image

निवेशकों के लिए मौका

IPO GMP: पिछले हफ्ते आईपीओ मार्केट में सुस्ती रही लेकिन इस सप्ताह फिर तेजी लौट आई है। इस सप्ताह एक साथ तीन कंपनियों में निवेशकों को पैसा लगाने का मौका 3 दिसंबर से मिलने जा रहा है। आपको बता दें कि बुधवार से मीशो IPO, विद्या वायर्स IPO, और एक्वस IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। ये तीनों मेनबोर्ड सेगमेंट के आईपीओ हैं। अगर आप इन 3 आईपीओ में पैसा लगाने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको इनके ताजा जीएमपी बताते हैं।

Meesho IPO GMP

इन्वेस्टग्रेन डॉट कॉम के अनुसार, आपको बता दें कि आज Meesho IPO का ताजा GMP ₹42 है। प्राइस बैंड ₹111.00 के साथ, Meesho IPO का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹153 बनती है (कैप प्राइस + आज का GMP)। इस आधार पर प्रति शेयर अनुमानित लाभ/नुकसान लगभग 37.84% है। पिछले 5 सत्रों के ग्रे मार्केट ट्रेंड के अनुसार, आज का GMP ऊपर की ओर संकेत कर रहा है। अब तक का सबसे कम GMP ₹33, जबकि सबसे अधिक GMP ₹42 रहा है।

Aequs IPO GMP

इन्वेस्टग्रेन डॉट कॉम के अनुसार, आज का Aequs IPO का ताजा GMP ₹43.5 है। प्राइस बैंड ₹124.00 के साथ, Aequs IPO का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹167.5 बनता है (कैप प्राइस + आज का GMP)। इस आधार पर प्रति शेयर अनुमानित लाभ लगभग 35.08% हो सकता है। पिछले 5 सत्रों के ग्रे मार्केट मूवमेंट के अनुसार, आज का GMP ऊपर की ओर ट्रेंड कर रहा है। अब तक का सबसे कम GMP ₹18.00, जबकि सबसे ज्यादा ₹43.50 दर्ज किया गया है।

Vidya Wires IPO

इन्वेस्टग्रेन डॉट कॉम के अनुसार, Vidya Wires IPO का ताजा GMP ₹10 है। प्राइस बैंड ₹52.00 होने के साथ, Vidya Wires IPO का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹62 बनता है (कैप प्राइस + आज का GMP)। इस आधार पर प्रति शेयर अनुमानित लाभ लगभग 19.23% हो सकता है। पिछले 4 सत्रों के ग्रे मार्केट ट्रेंड के अनुसार, आज का GMP ऊपर की ओर संकेत कर रहा। अब तक का सबसे कम GMP ₹8.00, जबकि सबसे ज्यादा GMP ₹10.00 दर्ज किया गया है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं है। किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।)

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article