बिजनेस

Medicamen Organics IPO GMP: कमाई का मौका! इन तीन IPO के लिस्ट होते ही डबल होगा पैसा, GMP मचा रहे धमाल

Dindigul Farm Product IPO GMP: डिंडीगुल फार्म प्रोडक्ट (एनन्यूट्रिका) का IPO 20 जून 2024 को खुला था और यह 24 जून को बंद होगा। डिंडीगुल फार्म प्रोडक्ट (एनन्यूट्रिका) का IPO पहले ही दिन 6 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया है। पहले दिन कंपनी के IPO में रिटेल इनवेस्टर्स के हिस्से को 10.21 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। इस IPO का प्राइस बैंड 54 रुपये है। जबकि ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 70 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। जो इसके प्राइस बैंड से 130 फीसदी अधिक है।

Image

डिंडीगुल फार्म प्रोडक्ट (एनन्यूट्रिका),मेडिकामेन ऑर्गेनिक्स का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है।

Photo : iStock

Medicamen Organics IPO GMP: मेडिकामेन ऑर्गेनिक्स, शिवालिक पावर कंट्रोल और डिंडीगुल फार्म प्रोडक्ट (एनन्यूट्रिका) के IPO आज से खुल रहे हैं। इन IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से संकेत कर रहा हैं कि लिस्टिंग वाले दिन ही निवेशकों का पैसा दोगुना हो सकता है। इन कंपनियों के शेयर ग्रे मार्केट में 176 फीसदी तक के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। डिंडीगुल फार्म प्रोडक्ट (एनन्यूट्रिका),मेडिकामेन ऑर्गेनिक्स का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है।

Dindigul Farm Product IPO GMP: डिंडीगुल फार्म प्रोडक्ट (एनन्यूट्रिका) GMP

डिंडीगुल फार्म प्रोडक्ट (एनन्यूट्रिका) का IPO 20 जून 2024 को खुला था और यह 24 जून को बंद होगा। डिंडीगुल फार्म प्रोडक्ट (एनन्यूट्रिका) का IPO पहले ही दिन 6 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया है। पहले दिन कंपनी के IPO में रिटेल इनवेस्टर्स के हिस्से को 10.21 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। इस IPO का प्राइस बैंड 54 रुपये है। जबकि ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 70 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। जो इसके प्राइस बैंड से 130 फीसदी अधिक है।

Shivalic Power Control IPO GMP: शिवालिक पावर कंट्रोल IPO GMP

शिवालिक पावर कंट्रोल IPO सोमवार 24 जून को खुलेगा और 26 जून को बंद होगा। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 100 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में शिवालिक पावर कंट्रोल के शेयर 155 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। यानी, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 155 फीसदी बढ़त का संकते दे रहे हैं। कंपनी अपने पब्लिक इश्यू से 64.32 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

Medicamen Organics IPO GMP: मेडिकामेन ऑर्गेनिक्स IPO GMP

मेडिकामेन ऑर्गेनिक्स का IPO शुक्रवार 21 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा। IPO का प्राइस बैंड 34 रुपये है। जबकि, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 60 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। यानी, मेडिकामेन ऑर्गेनिक्स के शेयर 176 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article