How to manage multiple bank accounts: आज के समय में बहुत से लोग अपनी अलग-अलग जरूरतों के लिए एक से ज्यादा बैंक अकाउंट रखते हैं। एक अकाउंट सैलरी के लिए दूसरा बचत और तीसरा निवेश के लिए रखा जा सकता है। भारत में सेविंग अकाउंट को लेकर कोई लिमिट नहीं है इसलिए बहुत से लोग 3 से अधिक सेविंग अकाउंट भी रखते हैं। हालांकि, फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एक व्यक्ति को 3 से अधिक सेविंग अकाउंट नहीं रखने चाहिए। अगर आप भी एक समय पर तीन सेविंग अकाउंट अपने नाम पर खुलवा चुके हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है। इस आर्टिकल में आपको मल्टीपल सेविंग अकाउंट को मैनेज करने को लेकर ही कुछ तरीके बताने जा रहे हैं,जो आपका काम बहुत हद तक आसान कर सकते हैं-
फाइनेंशियल गोल
सबसे पहले आपको हर बैंक अकाउंट के लिए स्पष्ट वित्तीय लक्ष्य (Financial Goals) तय करने चाहिए। उदाहरण के लिए एक अकाउंट को रोजमर्रा के खर्चों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि दूसरे अकाउंट में आप इमरजेंसी फंड या लंबी अवधि की बचत रख सकते हैं। इसी तरह कोई अकाउंट निवेश से जुड़े ट्रांजैक्शन के लिए भी रखा जा सकता है। जब हर अकाउंट का उद्देश्य साफ होता है तो पैसे का प्रबंधन करना आसान हो जाता है और अनावश्यक खर्च कम होते हैं।
अकाउंट की व्यवस्थित जानकारी
मल्टीपल बैंक अकाउंट होने पर सबसे जरूरी बात है कि उनकी पूरी जानकारी एक जगह व्यवस्थित रखें। इसमें अकाउंट नंबर, अकाउंट में मौजूद बैलेंस, बैंक का नाम और किसी भी जरूरी भुगतान की तारीख जैसी जानकारी शामिल हो सकती है। आप इसके लिए एक स्प्रेडशीट, नोटबुक या फाइनेंशियल मैनेजमेंट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको एक नजर में अपने सभी अकाउंट की स्थिति समझने में मदद मिलेगी और कोई जरूरी भुगतान या बैलेंस अपडेट मिस नहीं होगा।
अकाउंट एक्टिविटी पर नियमित नजर
अपने सभी बैंक अकाउंट की स्टेटमेंट और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री समय-समय पर जांचना बहुत जरूरी है। इससे आपको किसी भी गलत ट्रांजैक्शन, अनधिकृत भुगतान या बैंक चार्ज का जल्दी पता चल सकता है। अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो आप तुरंत बैंक से संपर्क करके समस्या को हल कर सकते हैं। नियमित रूप से अकाउंट मॉनिटर करने से आपके पैसे की सुरक्षा भी बेहतर रहती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
