बिजनेस

MasterChef India: करोड़ों के मालिक हैं मास्टरशेफ के तीनों जज, संपत्ति जानकर हो जाएंगे शॉक

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 4, 2023, 03:18 PM IST

Masterchef India 2023: कुकिंग रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। आइए इस शो के जजों के बारे में जानते हैं।

Image

MasterChef India: करोड़ों के मालिक हैं मास्टरशेफ के तीनों जज

Photo : Twitter

Masterchef India 2023: कुकिंग रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया (Masterchef India) शुरू हो चुका है। एक बार फिर से इस बहुचर्चित रियलिटी शो के जज शेफ विकास खन्ना (Vikas Khanna) और शेफ रणवीर बराड़ (Ranveer Brar) हैं। वहीं शेफ गरिमा अरोड़ा (Garima Arora) बतौर जज डेब्यू कर रही हैं। आइए जानते हैं मास्टरशेफ इंडिया 2023 के जजों की नेटवर्थ और उनसे जुड़ी बाकी की जानकारी।

शेफ विकास खन्ना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेफ विकास खन्ना की कुल संपत्ति (Vikas Khanna Net Worth) लगभग 10 मिलियन डॉलर से 15 मिलियन डॉलर है। भारतीय मूल्य के हिसाब से वे 80 करोड़ रुपये से 120 करोड़ रुपये के मालिक है। खन्ना ने कई किताबें लिखी हैं, जिनमें से सबसे प्रसिद्ध Buried Seeds: A Chef’s Journey: The Story of Vikas Khanna है। खन्ना की इनकम का स्रोत रेस्टोरेंट चेन, किताबें, टीवी शो आदि है।

शेफ रणवीर बराड़

रिपोर्ट्स के अनुसार, सिलेब्रिटी शेफ रणवीर बराड़ (Ranveer Brar Net Worth) की संपत्ति लगभग 5 मिलियन डॉलर यानी 40 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। शेफ होने के अलावा बराड़ फूड कॉलमिस्ट और लेखक भी हैं। उन्होंने इससे पहले मास्टरशेफ इंडिया के दो सीजन (चार और छह) को जज किया है। कुकिंग शो में जज के रूप में यह उनका तीसरा सीजन है।

शेफ गरिमा अरोड़ा

शेफ गरिमा अरोड़ा की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स में प्रकाशित विभिन्न अनुमानों के अनुसार, अरोड़ की नेट वर्थ (Garima Arora Net Worth) लगभग 40 करोड़ रुपये है। मालूम हो कि गरिमा मिशेलिन स्टार (Michelin Star) पाने वाली पहली महिला भारतीय शेफ भी हैं। मिशेलिन स्टार वैश्विक रेस्तरां रेटिंग प्रणाली है। परोसे जाने वाले भोजन की क्षमता के आधार पर रेस्तरां को ग्रेड दिया जाता है।

कैसे होगा विजेता का चयन?

मास्टरशेफ इंडिया 2023 शो ऑडिशन राउंड के साथ शुरू हो चुका है। कई ऑडिशन राउंड के बाद टॉप 36 कुक्स का चयन किया जाएगा और उसके बाद शीर्ष 16 प्रतियोगियों का चयन होगा, जो मास्टरशेफ एप्रन (MasterChef Apron) पाएंगे। ये सभी 16 सर्वश्रेष्ठ शेफ इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे और उनमें से कोई मास्टरशेफ इंडिया 7 का विजेता बनेगा।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article