बिजनेस

Market valuation: छह सबसे मूल्यवान कंपनियों का मार्केट 1.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, जानें किसका कितना बढ़ा

Market valuation: भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 45,158.54 करोड़ रुपये बढ़कर 7,15,218.40 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 28,726.33 करोड़ रुपये बढ़कर 7,77,750.22 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 20,747.99 करोड़ रुपये बढ़कर 7,51,406.35 करोड़ रुपये हो गया।

Image

Market valuation: छह सबसे मूल्यवान कंपनियों का मार्केट 1.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, जानें किसका कितना बढ़ा

Market valuation: देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान फर्मों में छह का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ हुआ। पिछले हफ्ते, बीएसई सेंसेक्स 641.83 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़ा।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण

भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 45,158.54 करोड़ रुपये बढ़कर 7,15,218.40 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 28,726.33 करोड़ रुपये बढ़कर 7,77,750.22 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 20,747.99 करोड़ रुपये बढ़कर 7,51,406.35 करोड़ रुपये हो गया।

एलआईसी का बाजार पूंजीकरण

समीक्षाधीन अवधि में आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 18,914.35 करोड़ रुपये बढ़कर 5,49,265.32 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 9,487.5 करोड़ रुपये बढ़कर 6,24,941.40 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन

इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 7,699.86 करोड़ रुपये बढ़कर 5,93,636.31 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 26,115.56 करोड़ रुपये घटकर 19,64,079.96 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 16,371.34 करोड़ रुपये घटकर 11,46,943.59 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी रही।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article