Stocks To Buy: सोमवार को शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है। शुरुआती सत्र में ही सेंसेक्स 400 अंक फिसल गया है। सुबह 9.20 बजे बीएसई सेंसेक्स 401.33 अंक फिसलकर 85,170.52 पर है। वहीं निफ्टी 110.50 अंक टूटकर 26,068.45 पर आ गया है। ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट राजेश ने तीन सरकारी कंपनियों के शेयरों पर अपनी राय पेश की है। इन शेयरों में समझदारी से खरीदारी की जाए तो पैसा बन सकता है। इन तीन शेयरों में IRFC, GAIL और BHEL शामिल हैं।
ये भी पढ़ें -
IRFC के शेयर में क्या करें
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में एक दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट राजेश के मुताबिक आईआरएफसी का शेयर 200 DMA (डेली मूविंग एवरेज) के आस-पास स्थिर है। हालांकि शेयर में नेगेटिव ट्रेंड बरकरार है। उनका कहना है कि शेयर के 175 के नीचे रहने तक डिसाइसिव क्लोजर अगर 150 के नीचे आए तो ये शेयर 142-138 तक टूट सकता है। ये लेवल इसके लिए सपोर्ट वाले होंगे।
GAIL पर क्या है राय
मार्केट एक्सपर्ट ने गेल के शेयर अपने पास रखने की सलाह दी है। उनका मानना है कि शेयर नई ऊंचाई तक जा सकता है। उनका मानना है कि इस शेयर में 250-255 के लेवल आ सकते हैं। जबकि अभी ये शेयर 233.30 रु पर है।
BHEL में भी मौका
वहीं बीएचईएल के लिए भी होल्ड करने की सलाह है। एक्सपर्ट का मानना है कि ये शेयर 300 तक जा सकता है। उन्होंने शेयर में 300-305 पर प्रॉफिट बुकिंग की सलाह दी है। जबकि अभी ये 277.05 रु पर है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
