Upcoming IPO This Week From 30 September to 4 September : इस हफ्ते तीन आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें नियोपोलिटन पिज्जा एंड फूड्स लिमिटेड (NeoPolitan Pizza and Foods Limited IPO), पैरामाउंट डाई टेक (Paramount Dye Tec IPO) और सुबम पेपर्स (Subam Papers IPO) शामिल हैं। ये तीनों ही आईपीओ एसएमई कैटेगरी के हैं। आगे जानिए इन तीनों आईपीओ की डिटेल।
ये भी पढ़ें -
सुबम पेपर्स
सुबम पेपर्स का आईपीओ 30 सितंबर को खुलकर 3 अक्टूबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 144-152 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 93.70 करोड़ रु जुटाएगी।
इसकी लिस्टिंग 8 अक्टूबर को होगी। आईपीओ में लॉट साइज 800 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 800 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पैरामाउंट डाई टेक
पैरामाउंट डाई टेक का आईपीओ 30 सितंबर को खुलकर 3 अक्टूबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 111-117 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 28.43 करोड़ रु जुटाएगी।
इसकी लिस्टिंग 8 अक्टूबर को होगी। आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है।
नियोपोलिटन पिज्जा एंड फूड्स लिमिटेड
नियोपोलिटन पिज्जा एंड फूड्स लिमिटेड का आईपीओ 30 सितंबर को खुलकर 4 अक्टूबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 20 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 12 करोड़ रु जुटाएगी।
इसकी लिस्टिंग 9 अक्टूबर को होगी। आईपीओ में लॉट साइज 6000 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 800 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
