बिजनेस

Market capitalization: 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में आठ का मार्केट कैप 2.08 लाख करोड़ रुपये घटा, जानें कौन रही टॉप पर

Market capitalization: टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक मूल्यवान कंपनी रही, जिसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, एलआईसी, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Image

Market capitalization of eight of the 10 most valuable companies

Market capitalization: सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 2,08,207.93 करोड़ रुपये की गिरावट हुई। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इन्फोसिस को हुआ। इसके अलावा आईटीसी, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण भी घटा। वहीं एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) लाभ में रहीं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण

पिछले सप्ताह 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,449 अंक या 1.92 प्रतिशत टूटा था। शुक्रवार को यह 75.71 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 73,961.31 अंक पर बंद हुआ। इससे पांच दिन से जारी गिरावट का सिलसिला टूटा। सूचकांक की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 67,792.23 करोड़ रुपये घटकर 19,34,717.12 करोड़ रुपये रह गया, जबकि टीसीएस का एमकैप 65,577.84 करोड़ रुपये घटकर 13,27,657.21 करोड़ रुपये रह गया।

एलआईसी का एमकैप

इन्फोसिस का मूल्यांकन 24,338.1 करोड़ रुपये घटकर 5,83,860.28 करोड़ रुपये और आईटीसी का एमकैप 12,422.29 करोड़ रुपये घटकर 5,32,036.41 करोड़ रुपये रह गया। एलआईसी का एमकैप 10,815.74 करोड़ रुपये घटकर 6,40,532.52 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एचयूएल का मूल्यांकन 9,680.31 करोड़ रुपये घटकर 5,47,149.32 करोड़ रुपये रह गया।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 9,503.31 करोड़ रुपए घटकर 7,78,335.40 करोड़ रुपए तथा आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,078.11 करोड़ रुपए घटकर 7,87,229.71 करोड़ रुपए रह गया। हालांकि, एचडीएफसी बैंक का एमकैप 10,954.49 करोड़ रुपये बढ़कर 11,64,083.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 1,338.7 करोड़ रुपये बढ़कर 7,40,832.04 करोड़ रुपये हो गया।

टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक मूल्यवान

टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक मूल्यवान कंपनी रही, जिसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, एलआईसी, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article