बिजनेस

इन आइडिया पर चलकर 19 साल का स्टूडेंट बना मार्क जुकरबर्ग, सीने में जुनून भर देंगे ये सुपर मोटिवेशनल कोट्स

Mark Zuckerberg Motivational Quotes: मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग आज 39 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 14 मई, 1984 को अमेरिका में हुआ था। जुकरबर्ग ने साल 2004 में फेसबुक की स्थापना की थी, जिसके 8 साल बाद यानी साल 2012 में फेसबुक को सार्वजनिक किया गया था।

Image

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग आज 39 साल के हो गए हैं

KEY HIGHLIGHTS
  • आज 39 साल के हो गए मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग
  • 14 मई, 1984 को अमेरिका में जन्मे थे फेसबुक के फाउंडर
  • दुनिया के 15वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं मार्क जुकरबर्ग

Mark Zuckerberg Motivational Quotes: मेटा के सीईओ और फाउंडर मार्क जुकरबर्ग को आज किसी एक देश में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में किसी पहचान की कोई जरूरत नहीं है। दुनिया को फेसबुक जैसा प्लेटफॉर्म देने वाले मार्क जुकरबर्ग का आज 39 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 14 मई, 1984 को अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ था।

Mark Zuckerberg, META, Facebook, whatsapp, instagram

Mark Zuckerberg, META, Facebook, whatsapp, instagram

मार्क जुकरबर्ग ने इस दुनिया को फेसबुक के रूप में जो प्लेटफॉर्म दिया, आज उसी प्लेटफॉर्म की बदौलत करोड़ों लोग आपस में जुड़े हैं। बताते चलें कि मेटा पहले फेसबुक के नाम से ही जानी चाहती थी।

''उस चीज की तलाश करें, जिसके बारे में आप बहुत ज्यादा पैशनेट हैं''

एक समय था, जब किसी ने सोचा भी नहीं था कि फोन, फैक्स, लेटर, टेलीग्राम जैसे साधनों के अलावा फेसबुक जैसा भी कोई साधन हो सकता है, जिससे पूरी दुनिया आपस में जुड़ सकती है। फेसबुक की मदद से आज सिर्फ मैसेजिंग ही नहीं बल्कि वॉइस कॉल और वीडियो कॉल भी की जा सकती है।

''दीवार बनाने के बजाय हम ब्रिज बनाने में मदद कर सकते हैं''

मार्क जुकरबर्ग जब 19 साल के थे और हारवर्ड में पढ़ाई कर रहे थे, उसी समय उन्होंने फेसबुक की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्होंने साल 2012 में फेसबुक को सार्वजनिक कर दिया। फोर्ब्स के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग की नेट वर्थ 83.3 बिलियन डॉलर है और वे दुनिया के 15वें सबसे अमीर शख्स हैं।

Mark Zuckerberg, meta, facebook, whatsapp, instagram

Mark Zuckerberg, meta, facebook, whatsapp, instagram

आज दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम तीनों ही मार्क जुकरबर्ग की मेटा के प्रोडक्ट्स हैं। इसके अलावा मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा, मेटावर्स पर भी जोर-शोर से काम कर रही है।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article