बिजनेस

8th Pay Commission से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, इन भत्तों में हुई भारी बढ़ोतरी

रेलवे ने अपने लाखों कर्मचारियों को 8वां वेतन आयोग लागू होने से पहले बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने लोको रनिंग स्टाफ के लिए किलोमीटर भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला किया है।

Image

रेलवे न्यूज

8th Pay Commission लागू होने से पहले केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के मिलने वाले भत्तों में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। आपको बता दें कि रेल मंत्रालय ने 1 जनवरी, 2024 से किलोमीटर भत्ता और किलोमीटर भत्ते के बदले मिलने वाले भत्ते (ALK) में बदलाव किया है। इस बदलाव से रेलवे के रनिंग स्टाफ को फायदा मिलेगा। मान्यता प्राप्त रेलवे फेडरेशनों, जिनमें ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन (AIRF) और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (NFIR) शामिल हैं, द्वारा लंबे समय से की जा रही मांगों के बाद सरकार ने यह बदलाव किया है। इस मुद्दे की जांच रेलवे बोर्ड ने अपने वित्त निदेशालय के परामर्श से की और बाद में इसे मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) को भेज दिया।

नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगी

आधिकारिक सूचना के अनुसार, 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता (DA) 50% पहुंचने के बाद यह संशोधन किया गया है। इसके चलते रेलवे सर्विसेज (संशोधित वेतन) नियम, 2016 के तहत रनिंग स्टाफ के लिए किलोमीटर भत्ता (Kilometrage Allowance) और उसके स्थान पर दिए जाने वाले भत्ते (Allowance in Lieu of Kilometrage) की दरों को उसी तारीख से संशोधित किया गया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि नई दरों के अलावा, इन भत्तों की पात्रता और भुगतान से जुड़े अन्य सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।

लोको रनिंग स्टाफ– संशोधित दरें

क्रम संख्यापद (Category)ग्रेड पे / लेवलकिलोमीटर भत्ता (प्रति 100 किमी) (₹)ALK (प्रति 160 किमी) (₹)
1लोको पायलट (मेल)4200 / 6606969
2लोको पायलट (पैसेंजर) / सीनियर मोटरमैन4200 / 6600960
3लोको पायलट (गुड्स)4200 / 6594951
4लोको पायलट (शंटिंग) ग्रेड-I4200 / 6461737
5लोको पायलट (शंटिंग) ग्रेड-II2400 / 4447715
6सीनियर एफएम-1 / सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट2400 / 4447715
7एफएम-1 / असिस्टेंट लोको पायलट1900 / 2430688
8सीनियर सेकेंड फायरमैन1900 / 2430688
9सेकेंड फायरमैन1800 / 1362579
10मेल/एक्सप्रेस गार्ड4200 / 6549878
11सीनियर पैसेंजर गार्ड4200 / 6543869
12सीनियर गुड्स गार्ड4200 / 6543869
13गुड्स गार्ड2800 / 5537859
14सीनियर असिस्टेंट गार्ड / सीनियर ब्रेक्समैन2400 / 4320512
15असिस्टेंट गार्ड / ब्रेक्समैन1900 / 2305488

किलोमीटर भत्ते/किलोमीटर भत्ते के बदले दिए जाने वाले भत्ते की स्वीकार्यता के लिए अन्य नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी। यह आदेश रेल मंत्रालय के वित्त निदेशालय की सहमति से जारी किया गया है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article