बिजनेस

LPG Price : एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, जानें 1 मार्च 2025 को क्या है ताजा रेट

Commercial LPG cylinder price 1 March: दिल्ली से लेकर कोलकाता तक इस सिलेंडर के दाम 6 रुपये बढ़ाए गए हैं। हालांकि, पिछले पांच वर्षों में यह मार्च महीने की सबसे कम बढ़ोतरी है। इंडियन ऑयल के पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1803 रुपये हो गई है, जो फरवरी में 1797 रुपये थी।

Image

एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ी।

Photo : PTI

LPG cylinder price 1 March: एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की नई कीमतें 1 मार्च 2025 को जारी कर दी गई हैं। इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली से लेकर कोलकाता तक इस सिलेंडर के दाम 6 रुपये बढ़ाए गए हैं। हालांकि, पिछले पांच वर्षों में यह मार्च महीने की सबसे कम बढ़ोतरी है। इंडियन ऑयल के पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1803 रुपये हो गई है, जो फरवरी में 1797 रुपये थी। इसी तरह, कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1913 रुपये में मिलेगा, जबकि फरवरी में इसकी कीमत 1911 रुपये थी।

वहीं, मुंबई में यह सिलेंडर अब 1755.50 रुपये का हो गया है, जो फरवरी में 1749.50 रुपये था। कोलकाता में 19 किलो के नीले सिलेंडर का भाव भी बढ़कर 1965.50 रुपये हो गया है।

पिछले सालों में मार्च महीने में हुई बढ़ोतरी

अगर पिछले पांच वर्षों के मार्च महीने के प्राइस ट्रेंड को देखें तो, इस बार बढ़ोतरी सबसे कम रही है।

  • 01 मार्च 2025 - 1803 रुपये (बढ़त: 6 रुपये)
  • 01 मार्च 2024 - 1795 रुपये (बढ़त: 25.5 रुपये)
  • 01 मार्च 2023 - 2119.5 रुपये (बढ़त: 350.5 रुपये)
  • 01 मार्च 2022 - 2012 रुपये (बढ़त: 105 रुपये)
  • 01 मार्च 2021 - 1614 रुपये (बढ़त: 95 रुपये)

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर

घरेलू उपयोग के लिए 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह सिलेंडर 803 रुपये में बिक रहा है, जो 1 अगस्त 2024 से स्थिर बना हुआ है। अन्य शहरों में इसकी कीमतें इस प्रकार हैं:

  • लखनऊ: 840.50 रुपये
  • कोलकाता: 829 रुपये
  • मुंबई: 802.50 रुपये
  • चेन्नई: 818.50 रुपये
Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article