बिजनेस

LPG Price Cut: कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 72 रुपये तक हुए कम, चुनाव के दिन मिली बड़ी राहत

LPG Price Cut on 1st June 2024: जून महीने के पहले दिन को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटा दिये हैं। कंपनियों ने LPG सिलेंडर का रेट 72 रुपये तक कम कर दिया है। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

Image

सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर

LPG Price Cut on 1st June 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी फेज में लोगों को बड़ा तोहफा मिला है। हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। ऐसे में जून महीने के पहले दिन को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटा दिये हैं। कंपनियों ने LPG सिलेंडर का रेट 72 रुपये तक कम कर दिया है। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

City Wise LPG Cylinder Price: जानें अपने शहर के कॉमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट 69.50 रुपए तक कम किए हैं। दिल्ली में रेट अब 69.50 रुपए घटकर 1676 रुपए हो गया है। कोलकाता में सिलेंडर का दाम 72 रुपए तक कम हुआ। अब यहां सिलेंडर 1787 रुपए में मिलेगा। मुंबई में सिलेंडर 69.50 रुपए कम होकर 1629 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर 1840.50 रुपए का हो गया है।

lpg cylinder

सोर्स-IOCL

ये लगातार तीसरा महीना जब घटे दाम

1 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 19 रुपए तक कम किये थे। वहीं 1 अप्रैल को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब 30 रुपये से ज्यादा की कटौती थी। इस तरह ये लगातार तीसरा महीना है जब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी हुई है।

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50 और चेन्नई में ₹818.50 में मिल रहा है। आम ग्राहकों के लिए दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये बनी हुई है जबकि उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपये है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article