बिजनेस

LIC की ये पॉलिसी दिलाएगी हर साल 7 लाख की पेंशन,शुरू करना होगा केवल 3000 रुपये का निवेश

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated May 26, 2023, 05:26 PM IST

LIC New Pension Plus Plan:एलआईसी का यह स्कीम एक यूनिट-लिंक्ड पेंशन प्लान है। इसके तहत एक साल में मिनिमम 30 हजार रुपये का निवेश जरूरी है। जिसे सालाना, मासिक, तिमाही छमाही आधार पर जमा किया जा सकता है। इसके अलावा एकमुश्त रकम भी जमा की जा सकती है।

Image

एलआईशी न्यू पेंशन प्लस प्लान में ऐसे करें निवेश

LIC New Pension Plus Plan:अगर आप रिटायरमेंट के बाद पेंशन की प्लानिंग कर रहे हैं तो LIC का न्यू पेंशन प्लस प्लान अच्छा विकल्प हो सकता है। इस प्लान के तहत महज हर महीने 3500 रुपये के निवेश पर सालाना 7 लाख या करीब 60 हजार रुपये की पेंशन पाई जा सकती है। स्कीम की खासियत यह है कि निवेशक एक सिंगल प्रीमियम के जरिए पेंशन का भी विकल्प चुन सकता है। इसके अलावा वह हर महीने, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर भी निवेश का विकल्प चुन सकता है। स्कीम के तहत मिनिमम हर महीने 3000 रुपये का निवेश करने पर भी 7 लाख रुपये सालाना की पेंशन ली जा सकती है।

क्या है LIC का न्यू पेंशन प्लस प्लान

एलआईसी का यह स्कीम एक यूनिट-लिंक्ड पेंशन प्लान है। इसके तहत एक साल में मिनिमम 30 हजार रुपये का निवेश जरूरी है। जिसे सालाना, मासिक, तिमाही छमाही आधार पर जमा किया जा सकता है। इसके अलावा 3000 रुपये महीने, 9000 रुपये तिमाही और 16000 रुपये छमाही आधार पर निवेश का विकल्प भी मौजूद है। इसके अलावा एकमुश्त रकम भी जमा की जा सकती है। इसके तहत सिंगल प्रीमियम कम से कम एक लाख रुपये होना चाहिए। इसके तहत एक तय अवधि तक रकम जमा होने के बाद मेच्योर हुई रकम के आधार पर पेंशन बनती है।

निवेश के लिए मिलते हैं 4 विकल्प

चूंकि यह यूनिट-लिंक्ड पेंशन प्लान है । ऐसे में निवेशकों को 4 फंड में निवेश का विकल्प मिलता है। इसमें से किसी एक फंड का चुनाव करना होता है। फंड के तहत पेंशन बॉन्ड फंड,पेंशन सुरक्षित निधि,पेंशन बैलेंस्ड फंड,पेंशन ग्रोथ फंड के विकल्प मिलते हैं। हर फंड में जोखिम अलग-अलग होता है। जहां जोखिम ज्यादा वहां रिटर्न मिलने के चांस ज्यादा होते हैं। जैसे पेंशन बॉन्ड फंड में सबसे कम जोखिम होता है। इसके बाद पेंशन सुरक्षित निधि में थोड़ा ज्यादा जोखिम होता है।पेंशन बैलेंस्ड फंड में मध्यम जोखिम होता है। जबकि पेंशन ग्रोथ फंड में सबसे ज्यादा जोखिम होता है।

8 फीसदी रिटर्न पर इतनी पेंशन

पॉलिसी बाजार डॉट कॉम की वेबसाइट के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सालाना 30 हजार रुपये की रकम निवेश करता है। तो वह 42 साल तक कुल 12.60 लाख रुपये निवेश करेगा। जिसकी मैच्योरिटी वैल्यू 59,92,991 रुपये होगी। और इस आधार पर सालाना पेंशन 7,06,928 रुपये बनेगी। प्लान में 25 साल की उम्र से लेकर 75 साल की उम्र तक निवेश किया जा सकता है। और पॉलिसी टर्म कम से कम 10 साल और अधिकतम 42 साल तक हो सकता है। इसके तहत 5 साल का लॉक इन पीरियड होता है। उसके बाद कुछ रकम निकाली जा सकती है। हालांकि यह पूरे पॉलिसी टर्म में केवल 3 बार निकाला जा सकता है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article