बिजनेस

LIC employees Salary Increased: होली से पहले LIC के कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, 17 प्रतिशत बढ़कर मिलेगी सैलरी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 16, 2024, 07:50 AM IST

LIC employees Salary Increased: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी ने कहा कि एलआईसी कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि का यह फैसला एक अगस्त, 2022 से प्रभावी है। इसके साथ एलआईसी में एक अप्रैल, 2010 के बाद शामिल हुए लगभग 24,000 कर्मचारियों का एनपीएस योगदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत कर दिया गया है।

Image

LIC employees Salary Increased: होली से पहले LIC के कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, 17 प्रतिशत बढ़कर मिलेगी सैलरी

LIC employees Salary Increased: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने होली से पहले कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के 1.10 लाख से अधिक कर्मचारियों के वेतन में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। एलआईसी के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी पर यह मंजूरी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों के लिए इसी तरह की बढ़ोतरी को मंजूरी देने के कुछ दिनों बाद आई है।

अगस्त, 2022 से होगा प्रभावी

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी ने कहा कि एलआईसी कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि का यह फैसला एक अगस्त, 2022 से प्रभावी है। इसके साथ एलआईसी में एक अप्रैल, 2010 के बाद शामिल हुए लगभग 24,000 कर्मचारियों का एनपीएस योगदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत कर दिया गया है। एलआईसी के 30,000 से अधिक पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को एकमुश्त अनुग्रह भुगतान भी किया गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में सरकार ने एक नवंबर, 2022 से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों के लिए 17 प्रतिशत वेतन वृद्धि पर सहमति जताई थी।

जनवरी में केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए भी बढ़ा

इस महीने की शुरुआत में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जनवरी, 2024 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। बढ़ती कीमतों के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से मूल वेतन और पेंशन के मौजूदा 46 प्रतिशत से 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article