LIC Share Target Price: एलआईसी देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है। मंगलवार को कंपनी का शेयर 900 रु तक गया। इसने कल पहली बार अपने लिस्टिंग प्राइस से ऊपर के भाव को छुआ। एलआईसी का शेयर बीएसई (BSE) पर 867 रु लिस्ट हुआ था। जबकि इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 902-949 रु था। आईपीओ के बाद फाइनल प्राइस 949 रु तय किया गया था। मगर इसके मुकाबले कंपनी के शेयर ने 8.6 फीसदी कमजोरी के साथ 867 रु पर शुरुआत की थी। अब इसने मंगलवार को 900 रु का स्तर छुआ। यानी एलआईसी ने लिस्टिंग प्राइस को तो पार कर लिया है, मगर अब भी आईपीओ प्राइस को पार नहीं किया है। फिलहाल शॉर्ट टर्म में कंपनी का शेयर कहां तक जा सकता है, आगे जानिए।
ये भी पढ़ें -
कितना है टार्गेट प्राइस
ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एलआईसी के शेयरों में 917 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी थी। कल कंपनी का शेयर 900 रु का स्तर छूने के बाद 892.50 रु पर बंद हुआ था। यानी मौजूदा स्तर से कंपनी का स्टॉक 24.5 रु प्रति शेयर का फायदा करा सकता है।
कितना है अब तक का सबसे निचला स्तर
एलआईसी का शेयर ऊपर की ओर आज तक 900 रु तक ही जा पाया है। वहीं नीचे की ओर ये 530.20 रु तक फिसला है। इसके मौजूदा स्तर यानी 892.50 रु पर एलआईसी की मार्केट कैपिटल 5.64 लाख करोड़ रु है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
