क्या है प्लानिंग
एलएंडटी के मुख्य वित्तीय अधिकारी आर शंकर रमन ने कंपनी द्वारा 2023-24 की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा के बाद संवाददाताओं से एक कॉन्फ्रेंस कॉल में यह बात कही। हम फैबलेस सेमीकंडक्टर चिप्स के लिए डिजाइन तैयार करेंगे। हमने डिजाइन के अंत तक बने रहने का फैसला किया है क्योंकि इसे पेटेंट कराया जा सकता है और यह सबसे मूल्यवान होगा। उन्होंने कहा कि कंपनी चिप डिजाइनिंग चेन में फिलहास कम निवेश वाले हिस्से पर फोकस कर रही है। रमन के अनुसार दूसरे ग्लोबल प्लेयर विशेष रूप से चीन में, बेहद प्रतिस्पर्धी हैं, ऐसे में चिप मैन्युफैक्चरिंग में उतरने की कोई योजना नहीं है। रमन ने कहा, "हमारा मानना है कि (सेमी-कंडक्टर चिप) मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में चीनी, ताइवानी और कोरियाई कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में बहुत समय लगेगा।
मुनाफा 45 फीसदी बढ़ा
कंपनी का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 44.5 प्रतिशत बढ़कर 3,222.63 करोड़ रुपये हो गया।एलएंडटी ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 2,228.97 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था।कंपनी की एकीकृत आय जुलाई-सितंबर 2023 के दौरान बढ़कर 52,157.02 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहली की इसी अवधि में 43,501.14 करोड़ रुपये थी।एलएंडटी ने एक बयान में कहा कि 30 सितंबर, 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने 3,223 करोड़ रुपये का एकीकृत कर पश्चात लाभ (पीएटी) दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 45 प्रतिशत अधिक है।
