बिजनेस

क्या करती है TMSC, जिसके दम पर ताइवान बना दुनिया का 6ठा सबसे बड़ा शेयर बाजार

AI और सेमीकंडक्टर स्टॉक्स में रैली का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों के वैल्यूएशन पर दिख रहा है। TMSC के दम पर ताइवानी शेयर बाजार कनाडा को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का छठा सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है।

Image

एक कंपनी के दम पर ताइवान बना दुनिया का 6वां बड़ा बाजार

ग्लोबल इक्विटी मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां ताइवान ने कनाडा को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का छठा सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है। AI और सेमीकंडक्टर स्टॉक्स में तेज रैली, खासकर TSMC की उछाल, इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह बनी है।

TSMC यानी ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (Taiwan Semiconductor Manufacturing Company) की अगुवाई में ताइवान का शेयर बाजार तेजी से उभरा है। इस कंपनी का मार्केट कैप अकेले ही करीब 1.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जो स्थानीय इंडेक्स का लगभग 45% हिस्सा है। AI और सेमीकंडक्टर सेक्टर में ग्लोबल डिमांड बढ़ने से ताइवान के टेक स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी आई, जिसने पूरे बाजार को ऊपर खींच लिया।

ताइवान ने कनाडा को छोड़ा पीछे

ताइवान की लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब 4.47 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है, जबकि कनाडा का मार्केट कैप करीब 4.44 ट्रिलियन डॉलर पर है। यह बदलाव बताता है कि टेक-ड्रिवन मार्केट्स इस समय ज्यादा तेजी से ग्रो कर रहे हैं, जबकि कमोडिटी और फाइनेंस पर आधारित बाजार अपेक्षाकृत धीमी गति से बढ़ रहे हैं।

कनाडा क्यों पिछड़ा

Canada का शेयर बाजार मुख्य रूप से कमोडिटी और फाइनेंशियल सेक्टर पर निर्भर है। हाल के समय में कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और आर्थिक ग्रोथ में नरमी के चलते वहां के बाजार में सीमित बढ़त देखने को मिली। इसके मुकाबले टेक सेक्टर में आई तेजी ने ताइवान को आगे निकाल दिया।

ग्लोबल मार्केट्स के लिए क्या संकेत

यह बदलाव साफ तौर पर दिखाता है कि आने वाले समय में टेक्नोलॉजी, खासकर AI और सेमीकंडक्टर सेक्टर, ग्लोबल इक्विटी मार्केट्स की दिशा तय करेंगे। निवेशकों का फोकस तेजी से पारंपरिक सेक्टर से हटकर हाई-ग्रोथ टेक्नोलॉजी कंपनियों की ओर शिफ्ट हो रहा है।

टेक थीम का दबदबा जारी

ताइवान का छठे स्थान पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि ग्लोबल बाजारों में टेक और AI थीम का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। आने वाले समय में भी ऐसे बाजार, जहां टेक कंपनियों का वर्चस्व है, वे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

कंपनी मार्केट कैप ($ ट्रिलियन)सेक्टर
एप्पल इंक~3.0टेक / कंज्यूमर टेक
माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन~3.1क्लाउड / सॉफ्टवेयर
एनवीडिया कॉर्पोरेशन~2.5सेमीकंडक्टर / AI
अल्फाबेट इंक~2.0इंटरनेट / AI
अमेजन डॉट कॉम इंक~1.9ई-कॉमर्स / क्लाउड
सऊदी अरामको~2.0एनर्जी / ऑयल
ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी~1.8सेमीकंडक्टर

दुनिया में सिर्फ 8 कंपनियां

दुनिया में फिलहाल करीब 7–8 कंपनियां ऐसी हैं जिनका मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है, और इनमें ज्यादातर दिग्गज टेक कंपनियां शामिल हैं। Apple Inc, Microsoft Corporation, NVIDIA Corporation, Alphabet, Amazon , Saudi Aramco और Taiwan Semiconductor Manufacturing Company जैसे नाम इस लिस्ट में प्रमुख हैं। AI, क्लाउड, सेमीकंडक्टर और एनर्जी सेक्टर की कंपनियां इस क्लब में सबसे आगे हैं, जो यह दिखाता है कि ग्लोबल इक्विटी वैल्यूएशन अब टेक और एनर्जी थीम के इर्द-गिर्द केंद्रित है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article