बिजनेस

Is Stock Market Holiday Today: क्या आज मंगलवार 21 अक्टूबर को शेयर बाजार बंद है या खुला है? दूर करें कंफ्यूजन

Is Stock Market Holiday Today: इस साल दिवाली देश भर में दो दिन मनाई जा रही है। कहीं 20 अक्टूबर को मनाई गई तो कहीं 21 अक्टूबर को मनाई जा रही है। इसे छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन है कहां कब छुट्टी है। भारतीय शेयर बाजार (NSE और BSE) महाराष्ट्र के मुंबई है। वहीं दिवाली लक्ष्मी पूजा आज मंगलवार 21 अक्टूबर को मनाई जा रही है। तो क्या आज शेयर बाजार बंद है (kya aaj share market band hai) या खुला है(Kya aaj Share bazar Khula hai)> आइए जानते हैं सच्चाई।

Image

शेयर बाजार आज बंद है, जानिए क्यों? (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Is Stock Market Holiday Today : इस साल दिवाली दो दिन मनाई जा रही है। अधिकांश राज्यों में 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई गई। लेकिन कुछ राज्यों में मंगलवार 21 अक्टूबर को मनाई जा रही है। महाराष्ट्र में दिवाली आज मनाई जा रही है, चूंकि मुंबई महाराष्ट्र में है इसलिए मुंबई में भी दिवाली आज ही मनाई जा रही है। भारतीय शेयर बाजार भी मुंबई में है इसलिए 21 अक्टूबर को दिवाली-लक्ष्मी पूजा के लिए भारतीय शेयर बाजार (NSE और BSE) बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में दीवाली की मुख्य छुट्टी आज 21 अक्टूबर को है। यानी आज यहां स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। इसका मतलब ये है कि मुंबई के शेयर बाजार जैसे BSE और NSE 21 अक्टूबर को बंद रहेंगे। यानी आज शेयर बाजार में सामान्य दिनों की तरह ट्रेडिंग नहीं होगी लेकिन मुहूर्त ट्रेडिंग नहीं होगी। आगे जानिए मुहूर्त ट्रेडिंग कितने बजे होगी।

क्या कहता है NSE का नोटिफिकेशन?

NSE ने अपने छुट्टियों के कैलेंडर में लिखा है कि 21 अक्टूबर (मंगलवार) को लक्ष्मी पूजन के कारण बाजार बंद रहेगा। इस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग होगी, एक खास ट्रेडिंग सेशन, जो दीवाली और नए वित्तीय साल की शुरुआत पर होता है। इसके अगले दिन यानी 22 अक्टूबर (बुधवार) को बलिप्रतिपदा की छुट्टी रहेगी, इस दिन भी ट्रेडिंग नहीं होगी। बलिप्रतिपदा राजा बलि की धरती पर वापसी के अवसर पर मनाया जाता है और खासकर महाराष्ट्र और कर्नाटक में इस दिन सार्वजनिक अवकाश होता है। इन छुट्टियों के कारण शेयर बाजार में दो दिन का ब्रेक होगा।

मुहूर्त ट्रेडिंग का समय 2025

इस साल NSE और BSE के अनुसार मुहूर्त ट्रेडिंग 21 अक्टूबर को दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक होगी। यह सिर्फ 1 घंटे का एक विशेष ट्रेडिंग सेशन होता है, जिसे शुभ माना जाता है। इसी के साथ विक्रम संवत 2082, नया हिंदू वित्तीय वर्ष शुरू होगा। पिछले साल यह ट्रेडिंग सत्र 1 नवंबर को शाम 6 से 7 बजे तक हुआ था।

2025 में शेयर बाजार की छुट्टियां

21 अक्टूबर (मंगलवार) – दीवाली (लक्ष्मी पूजन)

22 अक्टूबर (बुधवार) – बलिप्रतिपदा

5 नवंबर (बुधवार) – प्रकाश पर्व (गुरु नानक देव जी का जन्मदिन)

25 दिसंबर (गुरुवार) – क्रिसमस

शेयर बाजार के खुलने और बंद होने का समय

शेयर बाजार हर सोमवार से शुक्रवार तक खुला रहता है (घोषित छुट्टियों को छोड़कर)। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। प्री-ओपन सेशन (बाजार खुलने से पहले)। ऑर्डर देने का समय सुबह 9:00 बजे से 9:08 बजे तक होता है। इसके बाद ऑर्डर का मिलान और प्रक्रिया शुरू होती है।

सामान्य ट्रेडिंग सेशन

बाजार खुलने का समय: सुबह 9:15 बजे

बाजार बंद होने का समय: दोपहर 3:30 बजे

समापन सत्र: दोपहर 3:40 से 4:00 बजे तक

ब्लॉक डील सेशन

सुबह की विंडो: 8:45 से 9:00 बजे तक

दोपहर की विंडो: 2:05 से 2:20 बजे तक

अगर आप निवेशक हैं या ट्रेडिंग करते हैं, तो ये जानकारी आपके लिए काफी काम की हो सकती है। हालांकि, स्टॉक एक्सचेंज उपरोक्त निर्धारित छुट्टियों के अलावा अन्य दिनों में भी बाजार बंद कर सकते हैं या मूल रूप से छुट्टियों के रूप में घोषित दिनों में भी बाजार खोल सकते हैं। स्टॉक एक्सचेंज जब भी उचित और आवश्यक समझें, व्यापारिक समय बढ़ा सकते हैं, आगे बढ़ा सकते हैं या घटा सकते हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article