बिजनेस

Is Stock Market Open Today: क्या आज रविवार 1 फरवरी 2026 को शेयर बाजार खुला है या बंद है? दूर करें कंफ्यूजन

Is Stock Market Open Today: आज रविवार 1 फरवरी 2026 है और आज देश का आम बजट 2026-27 पेश किया जा रहा है। तो क्या आज भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) भी खुला है ( Kya aaj Share bazar Khula hai) या बंद है (kya aaj share market band hai)। आइए जानते हैं सच्चाई।

Image

शेयर बाजार आज खुला है या बंद (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Is Stock Market Open Today : आज रविवार 1 फरवरी 2026 है और आज देश का आम बजट 2026-27 पेश किया जा रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की ऑफिशियल छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, NSE और BSE रविवार को बंद रहते हैं। लेकिन आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी इसलिए भारतीय शेयर बाजार खुला रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने साफ कर दिया है कि रविवार को बाजार पूरी तरह खुला रहेगा ताकि निवेशक बजट घोषणाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकें। एक्सचेंजों ने स्पष्ट किया है कि यह एक सामान्य सत्र की तरह ही होगा, जहां शेयर खरीदे और बेचे जा सकेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में अपना बजट पेश करेंगी।

ट्रेडिंग का समय क्या रहेगा?

रविवार 1 फरवरी 2026 को शेयर बाजार के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारतीय शेयर बाजारों में रोजाना की तरह प्री-ओपन सेशन सुबह 9:00 बजे से 9:15 बजे तक चलेगा। इसके बाद नियमित कारोबार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगा। यानी टाइमिंग में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

2026 के लिए NSE की आधिकारिक छुट्टी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने साल 2026 की आधिकारिक ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। इसके मुताबिक, 2026 में इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी मार्केट कुल 15 दिन बंद रहेंगे, जो 2025 की तुलना में एक दिन ज्यादा है। इससे निवेशकों और ट्रेडर्स को पहले से अपनी रणनीति बनाने में आसानी होगी।

Stock Market Holiday: 2026 की पहली छमाही की प्रमुख छुट्टियां

  • 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
  • 3 मार्च: होली
  • 26 मार्च: राम नवमी
  • 31 मार्च: महावीर जयंती
  • 3 अप्रैल: गुड फ्राइडे
  • 14 अप्रैल: अंबेडकर जयंती
  • 1 मई: महाराष्ट्र दिवस
  • 28 मई: बकरीद (ईद-उल-अजहा)

Stock Market Holiday: 2026 की दूसरी छमाही की अहम छुट्टियां

  • 26 जून: मुहर्रम
  • 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी
  • 2 अक्टूबर: गांधी जयंती
  • 20 अक्टूबर: दशहरा
  • 10 नवंबर: दिवाली बलिप्रतिपदा
  • 24 नवंबर: गुरु नानक जयंती
  • 25 दिसंबर: क्रिसमस

हालांकि, एक्सचेंज ऊपर बताई गई छुट्टियों के अलावा दूसरे दिनों में भी मार्केट बंद कर सकता है या जिन दिनों को पहले छुट्टी घोषित किया गया था, उन दिनों में मार्केट खोल सकता है। जब भी एक्सचेंज को सही और जरूरी लगेगा, वह ट्रेडिंग के घंटों को बढ़ा, घटा या आगे-पीछे कर सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article