बिजनेस

Stock Market Holi Holiday Today: क्या आज मंगलवार 3 मार्च 2026 को शेयर बाजार बंद है या खुला है? दूर करें कंफ्यूजन

Stock Market Holi Holiday Today: क्या आज मंगलवार 3 मार्च 2026 है। इस बार होली दो दिन मनाई जा रही है। कहीं 3 मार्च को तो कहीं 4 मार्च को। आज देश के कई राज्यों में होली मनाई जा रही है। तो क्या आज भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) भी बंद है (kya aaj share market band hai) या खुला (Kya aaj Share bazar Khula hai) है। आइए कंफ्यूजन दूर करें।

Image

शेयर बाजार आज खुला है या बंद है? देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Stock Market Holi Holiday Today: देश भर में होली का इस बार त्योहार दिन मनाया जा रहा है और निवेशकों के मन में कंफ्यू्जन है कि शेयर बाजार 3 मार्च को बंद रहेगा या 4 मार्च को। एक्सचेंज की ओर से जारी छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, 3 मार्च को होली के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा, जबकि 4 मार्च को बाजार सामान्य रूप से खुलेगा। इस तरह ट्रेडर्स और निवेशकों को 3 मार्च को कारोबार से ब्रेक मिलेगा। शेयर बाजार में इक्विटी सेगमेंट में ट्रेडिंग सप्ताह के सभी दिनों में होती है, सिवाय शनिवार, रविवार और एक्सचेंज द्वारा घोषित छुट्टियों के।

NSE और BSE पर नहीं होगा कारोबार

होली के मौके पर मंगलवार 3 मार्च को National Stock Exchange (NSE) और BSE दोनों पर ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी। एक्सचेंज के वार्षिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, मार्च महीने में यह पहला ट्रेडिंग हॉलिडे है। इसके कारण इस सप्ताह बाजार में केवल चार दिन ही कारोबार होगा। इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB), करेंसी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। साथ ही फंड और सिक्योरिटीज का सेटलमेंट भी नहीं किया जाएगा। यानी निवेशकों को इस दिन किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त या निपटान की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।

मार्च में कुल तीन दिन बंद रहेगा बाजार

मार्च 2026 में शेयर बाजार कुल तीन दिन बंद रहेगा। होली के बाद अगली छुट्टी 26 मार्च, गुरुवार को श्री राम नवमी के अवसर पर होगी। इसके बाद 31 मार्च, मंगलवार को श्री महावीर जयंती के कारण बाजार बंद रहेगा। इन छुट्टियों के चलते मार्च महीने में निवेशकों को अपने ट्रेडिंग प्लान को पहले से व्यवस्थित करना होगा।

स्टॉक मार्केट हॉलिडे 2026: देखें पूरी लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी
3 मार्चमंगलवारहोली
26 मार्चगुरुवारश्री राम नवमी
31 मार्चमंगलवारश्री महावीर जयंती
3 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे
14 अप्रैलमंगलवारडॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
1 मईशुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
28 मईगुरुवारबकरी ईद
26 जूनशुक्रवारमुहर्रम
14 सितंबरसोमवारगणेश चतुर्थी
2 अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबरमंगलवारदशहरा
10 नवंबरमंगलवारदिवाली-बलिप्रतिपदा
24 नवंबरमंगलवारप्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
25 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमस

दिवाली पर विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग

साल 2026 में 8 नवंबर को दिवाली लक्ष्मी पूजन के अवसर पर भी बाजार में अवकाश रहेगा। हालांकि इस दिन परंपरा के अनुसार मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी। मुहूर्त ट्रेडिंग का समय एक्सचेंज की ओर से बाद में सर्कुलर जारी कर बताया जाएगा। यह सत्र निवेशकों के लिए विशेष महत्व रखता है और इसे शुभ मानकर बड़ी संख्या में निवेशक इसमें भाग लेते हैं।

MCX में आंशिक कारोबार

शेयर बाजार के अलावा कमोडिटी बाजार में भी होली के दिन बदलाव रहेगा। Multi Commodity Exchange of India (MCX) में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का सत्र बंद रहेगा। हालांकि शाम के सत्र में 5 बजे से रात 11:30 बजे या 11:55 बजे तक (जैसा लागू हो) ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी।

शेयर बाजार के सामान्य समय

सामान्य दिनों में शेयर बाजार का प्री-ओपन सत्र सुबह 9:00 बजे से 9:08 बजे तक चलता है। इस दौरान ऑर्डर एंट्री और मॉडिफिकेशन की सुविधा होती है, जबकि अंतिम एक मिनट में रैंडम क्लोजर होता है। इसके बाद ऑर्डर मैचिंग की प्रक्रिया शुरू होती है। रेगुलर ट्रेडिंग सत्र सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलता है। इसके बाद 3:40 बजे से 4:00 बजे तक क्लोजिंग सत्र आयोजित होता है। वहीं, ब्लॉक डील सत्र दो चरणों में होता है। सुबह 8:45 बजे से 9:00 बजे तक और दोपहर 2:05 बजे से 2:20 बजे तक।

निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी

होली के कारण 3 मार्च को शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा, जबकि 4 मार्च को सामान्य कारोबार होगा। निवेशकों को अपने सौदों और सेटलमेंट की योजना बनाते समय इन छुट्टियों का ध्यान रखना चाहिए। मार्च महीने में तीन ट्रेडिंग हॉलिडे होने से बाजार में कामकाज के दिन कम रहेंगे, जिससे रणनीति बनाते समय सतर्कता जरूरी है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article